फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Approval of Rs 20 crore 35 lakh received for the stadium

Shamli News: स्टेडियम के लिए 20 करोड़ 35 लाख की मिली स्वीकृति

Wed, 24 Sep 2025 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Approval of Rs 20 crore 35 lakh received for the stadium
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। लंबे समय से प्रतीक्षित भैसवाल खेल स्टेडियम को आखिरकार शासन से 20 करोड़ 35 लाख 30 हजार रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इसके साथ ही पांच करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है, जिससे स्टेडियम का निर्माण कार्य अब तेजी से शुरू हो सकेगा।
भैंसवाल गांव के जंगल में 4.51 हेक्टेयर भूमि में खेल स्टेडियम के लिए भूमि चिह्नित की गई है। खेलो इंडिया योजना के तहत करीब चार साल पहले स्टेडियम का 45.67 करोड़ रुपये का एस्टीमेट प्रदेश सरकार को भेजा गया था। इसके बाद सरकार ने निर्माण की स्वीकृति के लिए केंद्रीय खेल मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा। निर्माण एजेंसी यूपीसीएल को नियुक्त किया गया और दिल्ली के जवाहरलाल खेल स्टेडियम की तर्ज पर भैसवाल स्टेडियम का डिजाइन तैयार किया गया।
विज्ञापन

पिछले वर्ष 31 मार्च 2022 को स्टेडियम की प्रारंभिक स्वीकृति के साथ 10 करोड़ रुपये का बजट वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए प्रावधानित किया गया था। हालांकि, भूमि खेल विभाग को हस्तांतरित न होने के कारण निर्माण शुरू नहीं हो सका। जुलाई 2024 में यूपी कैबिनेट ने भूमि हस्तांतरण का आदेश जारी किया। इसके बाद निर्माण एजेंसी ने स्टेडियम के 24.95 करोड़ रुपये के सालाना एस्टीमेट के साथ शासन को प्रस्ताव भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे इंतजार के बाद 19 सितंबर 2025 को उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त सचिव हदय नारायण दीक्षित ने स्टेडियम के निर्माण के लिए 20 करोड़ 35 लाख 30 हजार रुपये की स्वीकृति दी और पांच करोड़ रुपये की धनराशि यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन को जारी कर दी। शासन ने डीएम शामली और क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी को निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed