{"_id":"66905a594866abfb440a0724","slug":"apply-online-for-admission-in-iti-by-4th-august-shamli-news-c-26-1-aur1003-124275-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: आईटीआई में प्रवेश के लिए चार अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: आईटीआई में प्रवेश के लिए चार अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
Fri, 12 Jul 2024 03:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 12 Jul 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
शामली। जिले में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश के लिए 10 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। प्रवेश की अंतिम तिथि चार अगस्त निर्धारित की गई है। इसके बाद मेरिट लिस्ट जारी होगी। काउंसिलिंग के बाद चयनित छात्र-छात्राओं को प्रवेश मिलेगा।
जनपद में तीन राजकीय आईटीआई कॉलेज संचालित है। जिसमें एक कॉलेज गांव लिसाढ़, दूसरा कैराना व तीसरा थानाभवन में है। सभी में अगस्त माह से शुरू होने वाले नए प्रशिक्षण सत्र के लिए छात्र-छात्राओं के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदक राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश की अधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर आवदेन कर सकते है। जनसेवा केंद्रों के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन में की गई प्रविष्टियों में हुई त्रुटि सुधार के लिए आवेदन से 48 घंटे का समय मिलेगा। आवेदन की योग्यता के लिए आवेदक की 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण होना जरूरी है। सामान्य व पिछड़ा वर्ग के छात्रों को 250 रुपये आवेदन शुल्क के तौर जमा करने होंगे।
जनपद में प्रत्येक कॉलेज में लगभग 360 सीटें उपलब्ध है। इच्छुक छात्र-छात्रा समय रहते आवेदन कर सकते हैं।
जनपद के तीनों राजकीय आईटीआई में सभी ट्रेड़ों में लगभग 1080 सीटें है। ऑनलाइन आवेदन बुधवार से शुरू हो गए है, जो 4 अगस्त तक किए जाएंगे। मेरिट सूची के आधार पर छात्र-छात्राओं की काउंसिलिंग कर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
- ऋषिपाल सिंह, नोडल अधिकारी प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई कॉलेज कैराना