फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Apply for solar pump from July 1

सोलर पंप के लिए एक जुलाई से आवेदन करें किसान

Sat, 25 Jun 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Apply for solar pump from July 1
पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर मिलेगा किसानों को योजना का लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर किसानों को प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान पीएम कुसुम योजना के तहत अनुदान पर सोलर पंप मिलेगा। इस योजना में किसान को 40 प्रतिशत राशि का भुगतान करना होगा। शेष 60 फीसदी अनुदान केंद्र और प्रदेश सरकार देंगी। एक जुलाई से किसान इसके लिए विभागीय वेबसाइट पर आवेदन कर सकेंगे।
कृषक बुकिंग जिले के लक्ष्य की सीमा से दो सौ फीसदी तक पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर की जाएगी। पंजीकृत किसानों को ही योजना का लाभ मिलेगा। एक जुलाई अपराह्न 11 बजे से विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। ऑनलाइन टोकन जेनरेट होने के बाद किसानों को चालान के माध्यम से 40 फीसदी धनराशि एक सप्ताह में बैंक शाखा में जमा करनी होगी।
विज्ञापन

बोरिंग स्वयं कराएंगे किसान
दो हॉर्सपावर के लिए चार इंच, तीन एवं पांच हॉर्सपावर के लिए छह इंच और 7.5 व दस हॉर्सपावर के लिए आठ इंच का बोरिंग होना अनिवार्य है। वहीं, 22 फीट तक की गहराई पर उपलब्ध जलस्तर के लिए दो हॉर्सपावर सर्फेस सोलर पंप, 50 फीट तक गहराई पर के लिए दो हॉर्सपावार सबमर्सिबल, 150 फीट की गहराई पर तीन हॉर्सपवार। वहीं, 200 फीट की गहराई पर पांच हॉर्सपावर जबकि 300 फीट की गहराई पर 7.5 एवं 10 हॉर्सपावर के सोलर पंप लगाए जा सकते हैं। बोरिंग के लिए विभाग की ओर से किसानों को राशि नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे मिलेगा अनुदान
दो हॉर्सपावर डीसी एवं एसी सर्फेश पंप पर अनुदान 86 हजार 716 रुपये, दो हॉर्सपावर डीसी सबमर्सिबल पंप पर 88 हजार 278 रुपये, दो हॉर्सपावर एसी सबमर्सिबल पंप पर 88 हजार 756 रुपये, तीन हॉर्सपावर डीसी सबमर्सिबल पंप 1 लाख 16 हजार 710 रुपये, एसी सबमर्सिबल पंप 1 लाख 16 हजार 076 रुपये, पांच हॉर्सपावर एसी सबमर्सिबल पंप 1 लाख 63 हजार 882 रुपये, 7.5 हॉर्सपासर एवं 10 हॉर्सपावर एसी सबमर्सिबल पंप 2 लाख 23 हजार 276 रुपये व 2 लाख 78 हजार 582 अनुदान सरकार की ओर से दिया जाएगा।
वर्जन
शासन ने सोलर पंप के आवेदन की तिथि एक जुलाई घोषित कर दी है। किसान विभाग की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।-शिवकुमार केसरी, उप निदेशक कृषि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed