फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Applications for National Teacher Award will be submitted by July 6

राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार के लिए छह जुलाई तक होंगे आवेदन

Fri, 26 Jun 2020 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Applications for National Teacher Award will be submitted by July 6
शामली। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि शिक्षा गुणवत्ता में सुधार और विद्यार्थियों के जीवन को समृद्ध कर शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले उत्क़ृष्ट अध्यापकों को राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार योजना से सम्मानित किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस योजना में योग्य अध्यापकों से छह जुलाई तक आनलाइन आवेदन मांगे गए है। शिक्षकों से प्राप्त होने वाले ऑनलाइन आवेदनों का मूल्यांकन करने के बाद शासन स्तर पर गठित उत्कृष्ट शिक्षकों के चयन की संस्तुति ऑनलाइन भारत सरकार को भेजी जाती है। डीआईओएस ने जनपद के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से कहा है कि इस राष्ट्रीय पुरस्कार योजना 2019 के लिए अधिकतम योग्य अध्यापकों से आवेदन प्राप्त कर जिला चयन समिति को उपलब्ध कराएं। साथ ही आवेदन की दो प्रतियों में हॉर्ड कॉपी डीआईओएस कार्यालय में छह जुलाई तक उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed