{"_id":"67c9f55eb5058b32df08094b","slug":"applications-for-inter-district-transfer-will-be-filled-online-from-april-1-shamli-news-c-26-1-aur1003-138099-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: एक अप्रैल से ऑनलाइन भरे जाएंगे अंतरजनपदीय स्थानांतरण के आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: एक अप्रैल से ऑनलाइन भरे जाएंगे अंतरजनपदीय स्थानांतरण के आवेदन
Fri, 07 Mar 2025 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
शामली। परिषदीय स्कूलों में अंतरजनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। जोड़ा बनाने वाले शिक्षकों इसका लाभ मिलेगा, हालांकि काफी शिक्षकों ने पहले ही अपना-अपना जोड़ा तैयार कर रखा हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया एक अप्रैल से शुरू हो जाएगी। प्रक्रिया शुरू होने पर दूर-दूराज के जनपदों में तैनात शिक्षकों ने राहत की सांस ली है। जिला स्तर पर समिति भी गठित होगी।
बेसिक शिक्षा अधिकारी लता राठौर ने बताया कि अंतरजनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया हो गई है। 10 मार्च तक कार्यालय द्वारा मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों का विवरण जिसमें पदनाम, जन्मतिथि, मोबाइल, नियुक्ति विवरण अपलोड किया जाएगा। इसके बाद 11 से 25 के बीच राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा डाटा राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र को उपलब्ध कराया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन 1 से 11 अप्रैल तक होगा। 15 अप्रैल तक सभी को ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट आउट बीएसए कार्यालय में जमा करना होगा। 16 से 20 तक कार्यालय द्वारा खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा उनका सत्यापन कार्य किया जाएगा। 21 से 25 तक जिला स्तरीय समिति की बैठक में संस्तुति की जाएगी। 26 से 10 मई तक शिक्षक आपसी सहमति से ओटीपी के माध्यम से जोड़ा बनाने की कार्रवाई करेंगे। 15 मई का स्थानांतरण का आदेश जारी होगा।
सात दिन के अंदर स्थानांतरित हुए शिक्षकों की सूची को मानव संपदा पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा। वहीं ग्रीष्मकालीन अवकाश में कार्यमुक्त कर दिया जाएगा। बीएसए ने बताया कि जनपद स्तरीय सूची में मुख्य विकास अधिकारी अध्यक्ष, डायट प्राचार्य सदस्य, वित्त एवं लेखाधिकारी सदस्य, बीएसए सदस्य सचिव होगा।