फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Application for computer course for OBC students from June 6

ओबीसी छात्रों के लिए कंप्यूटर कोर्स के लिए आवेदन 6 जून से

Sat, 21 May 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Application for computer course for OBC students from June 6
शामली। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग बेरोजगार ओबीसी वर्ग के युवाओं के लिए ओ लेवल व ट्रिपल सी कंप्यूटर कोर्स निशुल्क कराएगा।
विज्ञापन

जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया कि ओ लेवल व ट्रिपल सी कंप्यूटर कोर्स / डिप्लोमा हैं। जो तरह-तरह की सरकारी नौकरियों में अर्हता के रूप में मांगे जाते हैं। केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थाएं ऐसे कोर्स/डिप्लोमा कराती हैं। उन्होंने बताया कि ओ लेवल 6 महीने का कोर्स है, जबकि ट्रिपल सी 3 महीने का कोर्स है। उन्होंने कहा कि पहले इसमें ट्रेनिंग होती हैं, फिर परीक्षा के बाद प्रमाण पत्र मिलता है। उन्होंने जानकारी दी कि इसमें बहुत सी संस्थाएं कार्यरत है। जो अपनी निर्धारित फीस पर कोर्स करा रही हैं, लेकिन पिछड़े वर्ग के लिए इसमें कुछ सीट निर्धारित होती हैं। जिनमें इन संस्थाओं द्वारा निशुल्क कोर्स कराया जाता हैं। जिसके लिए आवेदक पिछड़ा वर्ग से हो और उसके परिवार की वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक न हो। आवेदक बारहवीं पास हो। वह http://obccomputertraining.upsdc.gov.in/index.aspx पर 6 जून से 16 जून तक आवेदन कर सकता हैं। जिसमें हाई मेरिट के आधार पर ही फ्री सीट पर एडमिशन होगा।

आवेदन के साथ जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अंकपत्र व प्रमाणपत्र के साथ 6 जून से लेकर 16 जून तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की हार्ड कॉपी सभी प्रमाण पत्रों के साथ जिला पिछड़ा वर्ग कार्यालय, विकास भवन में जमा कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed