फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Appealed to DM if notices of unauthorized occupation were issued

अनाधिकृत कब्जे के नोटिस जारी हुए तो डीएम से लगाई गुहार

Mon, 25 Apr 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Appealed to DM if notices of unauthorized occupation were issued
कांधला। कस्बे में पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण और अनधिकृत कब्जा करने पर लगभग सैकड़ों लोगों को नोटिस देकर कब्जा हटाने के निर्देश जारी किए हैं। जिससे कस्बे के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। आंबेडकर कॉलोनी के 29 परिवारों ने डीएम शामली को शिकायती पत्र देते हुए मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कस्बे में सैकड़ों जगह पर पालिका प्रशासन ने अनधिकृत कब्जे करने और अतिक्रमण करने पर नोटिस चस्पा किए हैं। कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान स्थित आंबेडकर कॉलोनी में भी पालिका प्रशासन ने तीन दिन पूर्व 29 घरों पर नाले की भूमि पर अतिक्रमण कर बने मकानों पर नोटिस चस्पा कर मकान खाली कराने के निर्देश दिए थे। अवैध कब्जों के नोटिस मिलते ही सभी परिवारों में हड़कंप मचा हुआ है। रविवार को विकासखंड प्रांगण में पहुंची डीएम शामली जसजीत कौर को बसपा जिलाध्यक्ष देवीदास जयंत के नेतृत्व में पीड़ितों ने शिकायती पत्र देते हुए यह भूमि पर अपनी पैतृक बताते हुए मदद की गुहार लगाई है। डीएम शामली ने सभी पीड़ित लोगों को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed