{"_id":"582a03e24f1c1b56368fe366","slug":"appeal-to-promote-voting-in-the-national-interest","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशहित में मतदान को बढ़ावा देने की अपील ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशहित में मतदान को बढ़ावा देने की अपील
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Tue, 15 Nov 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
cultural
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। अपर जिलाधिकारी भरतजी पांडेय ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए मतदाताओं का जागरूक होना बेहद जरूरी है। जागरूकता से ही साफ और स्वच्छ छवि के नेता का चयन जनप्रतिनिधि के रूप में किया जा सकता है। खासकर युवाओं की जिम्मेदारी है कि वह राष्ट्र निर्माण के लिए मतदाता जागरूकता में अपनी भागीदारी निभाएं।
सोमवार को कैराना रोड स्थित रुड़की इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शुभारंभ एडीएम ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। भरतजी पांडेय ने कहा की हर युवा की जिम्मेदारी है कि वह अपने आसपास के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करे।
यदि कोई भी व्यक्ति बिना मतदाता पहचान पत्र के शेष है तो वो 15 नवंबर से पूर्व अपना पहचान पत्र अवश्य बनवा लें। कार्यक्रम के कोर्डिनेटर डॉ. अनुराग शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम का मूल उद्देश्य आम जन को मतदान के लिए प्रोत्साहित करना है। कॉलेज के डीन डॉ. अशोक मिश्रा ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान वीवी इंटर कालेज के छात्रों ने लघु नाटिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम में शुभम, निशांत पाठक, नीरज, अरशद तथा तोहिद आदि छात्रों ने भी विचार व्यक्त किए।