{"_id":"6633da7db565deb4d904a6ac","slug":"apart-from-up-drugs-are-being-supplied-in-haryana-shamli-news-c-26-1-sal1002-120439-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: यूपी के अलावा हरियाणा में नशीली दवाइयों की सप्लाई हो रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: यूपी के अलावा हरियाणा में नशीली दवाइयों की सप्लाई हो रही
Thu, 02 May 2024 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 02 May 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
शामली। शामली से जिले के अलावा हरियाणा के कुरुक्षेत्र और अन्य जिलों में नशीली दवाइयों की सप्लाई की जा रही है। कुरुक्षेत्र नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में अभी तक यह मामला सामने आया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने जल्द शामली के फरार गिरोह के सदस्यों पर भी शिकंजा कसने की बात कहीं है।
पिछले चार दिन में तीन दिन नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो कुरुक्षेत्र की टीम ने शामली में दबिश देकर नशीली दवाइयों की हरियाणा में सप्लाई करने वाले आरोपियों की तलाश में खाक छानी मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी थी। कुरुक्षेत्र नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रभारी सुखपाल सिंह ने बताया कि हाल ही में उनकी टीम ने कुरुक्षेत्र के रहने वाले सतीश नाम के युवक को नशीली दवाइयों के साथ पकड़ा था। पूछताछ में बताया कि वह शामली से नशीली दवाइयों को लेकर विभिन्न स्थानों पर सप्लाई करता है। पूछताछ में खुलासा किया कि शामली के गिरोह के सदस्य अन्य लोगों को भी नशीली दवाइयां उपलब्ध करा रहे हैं। कहा कि जल्द ही गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ड्रग इंस्पेक्टर निधि पांडेय ने बताया कि उन्हें कुरुक्षेत्र नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि कुरुक्षेत्र नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की शामली में दबिश के बाद भी स्थानीय अधिकारी सतर्क नहीं हो पाए है।
विज्ञापन
बिक्री किसी भी सूरत में नहीं होने दी जाएगी
ड्रग इंस्पेक्टर निधि पाण्डेय का कहना है कि जिले में नशीली दवाइयाें की बिक्री की सूचना नहीं है। यदि बिक्री हो रही है तो ऐसे लोगों पर शिकंजा कसा जाएगा। हरियाणा की टीम ने छापामारी की सूचना भी हमें नहीं दी है।