फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Antyodaya card holders will also get the benefit of Ayushman Yojana

अंत्योदय कार्डधारकों को भी मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ

Sat, 25 Sep 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Antyodaya card holders will also get the benefit of Ayushman Yojana
शामली। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) का लाभ अंत्योदय कार्ड धारकों को भी मिलेगा। सरकार ने गुलाबी रंग के राशन कार्ड धारकों को इस योजना में शामिल कर लिया। शुक्रवार से कार्ड धारकों के अंत्योदय आयुष्मान कार्ड बनाने का काम शुरू हो गया है। जनपद में इस योजना में गांव सिंभालका निवासी विमला ने पहला अंत्योदय आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आवेदन किया है। जिले में 14755 अंत्योदय कार्डधारकों के 50737 लाभार्थियों को इस योजना का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

अब तक जिले में 83826 लाभार्थियों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। आयुष्मान योजना के पैनल में सात सरकारी और सात निजी अस्पताल हैं। 31 अगस्त तक 5658 लाभार्थियों को लगभग सात करोड़ रुपये का लाभ मिल चुका है। अब सरकार ने इस योजना का उन लोगों को भी देने का फैसला लिया है, जिनके पास अंत्योदय कार्ड यानी गुलाबी रंग का राशन कार्ड हैं। आयुष्मान योजना के जिला शिकायत मैनेजर वैभव गर्ग ने बताया कि आयुष्मान पोर्टल पर अंत्योदय कार्ड धारकों का डाटा अपलोड हो चुका है। शुक्रवार से अंत्योदय कार्ड धारकों के आयुष्मान कार्ड बनाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

अंत्योदय आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सबसे पहला आवेदन गांव सिंभालका निवासी विमला ने किया है। अन्य कई लाभार्थियों ने भी आवेदन किए हैं। जिले में ग्रामीण क्षेत्र में अंत्योदय कार्डधारकों की संख्या 12558 और लाभार्थियों की संख्या 43072 और नगरीय क्षेत्र में अंत्योदय कार्डधारक 2207 और लाभार्थियों की संख्या 7665 है। इस तरह से जिले में कुल 14755 अंत्योदय कार्डधारकों के 50737 लाभार्थियों को इस योजना का लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
इस तरह बनेगा आयुष्मान कार्ड
शामली। आयुष्मान योजना के जिला आईटी मैनेजर शशांक मित्तल ने बताया कि अंत्योदय कार्डधारकों केे आयुष्मान कार्ड कॉमन सर्विस सेंटर, सीएचसी आरोग्य मित्र केंद्र व जनसेवा केंद्रों पर बनाए जाने की व्यवस्था है। लाभार्थी को अंत्योदय कार्ड के साथ अपना व अपने परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड के साथ आवेदन करना होगा। इसके बाद आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 16 सितंबर से आयुष्मान कार्ड बनाने का विशेष अभियान चल रहा है, जिसमें अब तक लगभग 2300 कार्ड बन चुके हैं। यह अभियान 30 सितंबर तक चलेगा।
---
जिले में अंत्योदय कार्ड धारकों की स्थिति
ग्रामीण क्षेत्र:
ब्लाक - राशन कार्ड - लाभार्थी
कैराना - 3071 - 10372
कांधला - 918 - 3162
शामली - 3145 - 11046
थानाभवन - 1901 - 6601
ऊन - 3523 - 11891
-----------------
योग - 12558 - 43072
-----------------
नगरीय क्षेत्र:
निकाय - राशन कार्ड - लाभार्थी
एलम - 155 -494
बनत - 153 - 527
गढ़ीपुख्ता - 43 - 170
जलालाबाद- 529 - 1915
झिंझाना - 75 - 306
कैराना - 476 - 1598
कांधला - 147 - 478
शामली - 234 - 763
थानाभवन - 201 - 663
ऊन - 194 - 751
--------------
योग - 2207 - 7665
---------------
अब तक ये थी आयुष्मान योजना की स्थिति
कुल लाभार्थी परिवार - 47998
कुल लाभार्थियों की संख्या - 239990
आयुष्मान गोल्डन कार्ड की संख्या - 83826
योजना का लाभ लेने वाले लाभार्थी - 5658 (31 अगस्त तक)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed