फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Anti-coronavirus vaccination work lagging behind in festivals

त्योहारों में नहीं बढ़ पा रहा कोरोनारोधी टीकाकरण का प्रतिशत

Tue, 26 Oct 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Anti-coronavirus vaccination work lagging behind in festivals
शामली। शासन के लगातार मेगा कैंप आयोजित करने के निर्देश के बाद भी जिले में कोरोनारोधी टीकाकरण रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। नवरात्र व बारिश में टीकाकरण कम होने पर 19 अक्तूबर से लगाए गए मेगा कैंप में लक्ष्य के सापेक्ष टीकाकरण 30 प्रतिशत के आसपास ही रहा, जबकि पूर्व के मेगा कैंप में 80 प्रतिशत से अधिक टीकाकरण हो रहा था। स्वास्थ्य अधिकारी इसकी वजह त्योहारों को मान रहे हैं।
विज्ञापन

सरकार कोरोना से बचाव के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण करने पर जोर दे रही है। त्योहारों पर भीड़ ज्यादा होने बढ़ने की संभावना के चलते टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए गए, लेकिन नवरात्र में आयोजित मेगा कैंप में टीकाकरण का प्रतिशत कम हो गया। इस सप्ताह दो बार बारिश की वजह से भी टीकाकरण प्रभावित हुआ। टीकाकरण का प्रतिशत कम होने पर शासन ने 19 अक्तूबर से लगातार मेगा कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। मेगा कैंप में टीका लगवाने वाले लाभार्थियों को बूथों पर ही रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके बाद भी टीकाकरण का प्रतिशत नहीं बढ़ पा रहा है जबकि नवरात्र से पूर्व मेगा कैंप में 80 प्रतिशत से अधिक टीकाकरण हो रहा था। सोमवार को हुए मेगा कैंप में जिले में 81 बूथों पर टीकाकरण हुआ। 33200 के लक्ष्य के सापेक्ष 7812 लोगों को टीके लगे। 3985 को पहली डोज और 3827 को दूसरी डोज का टीका लगा है। इस तरह से लक्ष्य के सापेक्ष 23.53 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। एक सप्ताह से टीकाकरण की लगभग यही स्थिति चल रही है। अब तक जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु के 953651 लक्ष्य के सापेक्ष पहली 596425 लोगों को पहली डोज और 193803 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा चुका है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि मेगा कैंप में बूथ पर ही रजिस्ट्रेशन कर टीके लगाए जा रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा टीके लगवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने टीकाकरण कम होने की वजह से त्योहार माना जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को मेगा कैंप में 80 बूथों पर टीकाकरण किया जाएगा। 23200 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सप्ताह टीकाकरण की स्थिति
19 अक्तूबर - 30.05 प्रतिशत
20 अक्तूबर - 36.05 प्रतिशत
21 अक्तूबर - 34.77 प्रतिशत
22 अक्तूबर - 23.25 प्रतिशत
23 अक्तूबर - 31.66 प्रतिशत
25 अक्तूबर - 23.25 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed