{"_id":"60e34af38ebc3ef84e539934","slug":"another-accused-of-harsh-firing-arrested-shamli-news-mrt5460282140","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग का एक आरोपी और गिरफ्तार, तमंचा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष फायरिंग का एक आरोपी और गिरफ्तार, तमंचा बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्ष फायरिंग का एक और आरोपी गिरफ्तार
शामली। एक सप्ताह पहले सोशल मीडिया पर शादी समारोह में अवैध हथियार से हर्ष फायरिंग के मामले में एक और आरोपी को तमंचे समेत गिरफ्तार किया गया है।
एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि 29 जून को सोशल मीडिया पर शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच कराई गई थी, जिसमें वायरल वीडियो शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आजाद चौक का होना पाए जाने पर हर्ष फायरिंग करते दिख रहे युवकों की पहचान कराकर चिह्नित किया गया। इस मामले में 30 जून को हर्ष फायरिंग करने के एक आरोपी महफूज उर्फ फूजा को तमंचे समेत गिरफ्तार किया गया था।
सोमवार को कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान हर्ष फायरिंग करने के एक और आरोपी मुकीम निवासी मोहल्ला आजाद चौक को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से तमंचा व दो कारतूस बरामद कर चालान कर दिया गया। संवाद