फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Another accused arrested in car driver's murder

कार चालक की हत्या में एक और आरोपी गिरफ्तार

Fri, 13 Aug 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Another accused arrested in car driver's murder
कार चालक की हत्या में एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली। थानाभवन थाना पुलिस ने कार चालक की हत्या के मामले में एक आरोपी को और गिरफ्तार किया है। इस मामले में चार आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके हैं।
एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि 10 अगस्त की रात को थानाभवन पुलिस को कस्बे के निकट नौगांव पट्टी के जंगल से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। पहचान जहीर निवासी मोहल्ला छत्ता बंगला थानाभवन के रूप में परिजनों ने की थी। मृतक के पुत्र वाहिद की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसमें बताया गया था कि नौ अगस्त की शाम को जहीर कार को कांधला के लिए बुकिंग पर लेकर गया था। उसके बाद कार समेत लापता हो गया था। पुलिस ने अगले दिन इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। आरोपियों की निशानदेही पर जंगल से कार भी बरामद हो गई थी। शुक्रवार को इस मामले में फरार चल रहे आरोपी अश्वनी निवासी मोहल्ला मुजावरान थानाभवन को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed