फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Annual examination in basic schools from today, preparations complete

Shamli News: बेसिक विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा आज से, तैयारी पूरी

Sat, 16 Mar 2024 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 16 Mar 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Annual examination in basic schools from today, preparations complete
शामली। बेसिक विद्यालयों में 16 मार्च से वार्षिक परीक्षा होने जा रही है। इसकी निगरानी के लिए इस बार माध्यमिक की तरह ही सचल दल गठित किए गए है। सचल दल में बीईओ के साथ ही जिला समन्वयक और एआरपी को शामिल किया गया है। इस संबंध में सचिव बेसिक परिषद ने निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने प्रश्नपत्र के रखरखाव के साथ ही परीक्षा की कड़ी निगरानी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी कुमारी कोमल ने बताया कि वार्षिक परीक्षा को पूरी तरह नकलविहिन कराने के लिए सचिव ने पत्र जारी किया है। जिसके बाद उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों और संकुल शिक्षकों को पहले ही निर्देश दिए जा चुके है। परीक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं की निगरानी के लिए व्यवस्था की गई है। सभी बीईओ के साथ जिला समन्वयकों को भ्रमण के लिए लगाया जाएगा। इसके साथ ही ब्लॉक स्तर पर निगरानी के लिए एआरपी को भी जिम्मेदारी दी गई है। परीक्षा के दिन सभी भ्रमण पर रहेंगे। कहीं से भी यदि नकल जैसी शिकायत मिलती है, तो संबंधितों पर कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा दो पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कक्षा पांच तक की मौखिक परीक्षा और कक्षा 5 से 8 तक की लिखित परीक्षा कराई जाएगी। जिसमें प्राथमिक के लिए एक विद्यार्थी की परीक्षा कराने के लिए 7.50 रुपये व जूनियर के लिए 15 रुपये प्रति छात्र आए है।
विज्ञापन

परीक्षा के दिन खोले जाएंगे प्रश्नपत्र
बीएसए ने बताया कि सभी कक्षाओं के प्रश्नपत्र संबंधित एनपीआरसी पर पहुंचाए जा रहे हैं। प्रश्नपत्रों को शासनादेश के मुताबिक सील पैक कर विद्यालयवार स्लिप लगाकर सुरक्षित पहुंचाया जा रहा है। यहां से प्रतिदिन परीक्षा से एक घंटा पहले विद्यालयों में प्रश्नपत्र भेजे जाएंगे। जो कि विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों की उपस्थिति में खोलकर बच्चों को हल करने के लिए दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed