फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Announcement to stop power supply from three

तीन से विद्युत आपूर्ति ठप करने का एलान

Wed, 24 Nov 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Announcement to stop power supply from three
शामली कैराना रोड पर अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते बिजली विभाग के कर्मचारी - फोटो : SHAMLI
तीन से विद्युत आपूर्ति ठप करने का एलान
विज्ञापन

शामली। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ के आह्वान पर तकनीकी कर्मचारियों का क्रमिक अनशन मंगलवार को भी जारी रहा। तकनीकी कर्मचारियों ने अपनी मांगों का विधायक तेजेंद्र निर्वाल, डीएम जसजीत कौर को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर ब्रिजेश कुमार सिंह को सौंपा। कर्मचारी आज एमएलसी वीरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपेंगे। कर्मचारियों ने कहा कि यदि तीन दिसंबर तक उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो विद्युत आपूर्ति ठप कर दी जाएगी।

मंगलवार को तकनीकी कर्मचारियों का एसई कार्यालय परिसर में 48 घंटों का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। संगठन के जिलाध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने बताया कि तकनीकी कर्मियों की जायज समस्या जैसे ग्रेड-पे विसंगतियों, बिना अतार्किक सेवा बाध्यता के प्रोन्नति, एक अग्रिम इंक्रीमेट, पेट्रोल भत्ता व उत्पादन निगम में प्रोन्नति कोटा आदि की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी न होने पर तीन दिसंबर से आंदोलन में विद्युत उपकेंद्रों में ड्यूटी में तैनात कर्मियों को शामिल करके आपूर्ति ठप की जाएगी। इस मौके पर जनपद सचिव प्रवीण यादव, पश्चिमांचल सचिव अमित राठी, क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश सैनी, तरुण शर्मा, शिवकुमार, राजेश कुमार, अवि कुमार, आलोक कुमार, मनमोहन गौड़, ब्रिजेश कुमार, अखिलेश कुमार यादव, अकरम अली मौजूद रहे। जनपद सचिव प्रवीण यादव ने बताया कि क्रमिक अनशन के दौरान तकनीकी कर्मचारियों ने विधायक तेजेंद्र निर्वाल, डीएम जसजीत कौर को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर ब्रिजेश कुमार को दिया। बुधवार को एमएलसी को वीरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed