{"_id":"67083210835160cf97071ec7","slug":"announcement-to-continue-both-the-protests-until-the-dues-are-not-paid-shamli-news-c-26-1-sal1002-129810-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बकाया भुगतान नहीं होने तक दोनों धरने जारी रखने का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बकाया भुगतान नहीं होने तक दोनों धरने जारी रखने का एलान
Fri, 11 Oct 2024 01:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 11 Oct 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट में किसानों के धरने पर बोलते किसान नेता जयवीर सिंह मलिक । संवाद
शामली। बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने बृहस्पतिवार को भी शामली शुगर मिल और कलक्ट्रेट में धरना दिया। किसानों ने साफ शब्दों में कह दिया कि चाहे कुछ भी हो जाए जब तक उनका बकाया भुगतान ब्याज समेत नहीं दिया जाता दोनों जगहों पर धरना जारी रहेगा।
कलक्ट्रेट में चल रहे धरने में संजीव शास्त्री, प्रभात मलिक, वीरेंद्र मलिक आदि ने कहा कि बार-बार मांग के बावजूद किसानों को बकाया भुगतान नहीं दिया जा रहा है, जिसके कारण किसानों को परेशानी हो रही है। कहा कि मिल प्रशासन भुगतान का एक साल में वायदा कर रहा है। मगर उन्हें मिल प्रशासन पर विश्वास नहीं है। जब तक बकाया भुगतान नहीं दिया जाएगा, तब तक धरना जारी रहेगा।
उधर, शामली शुगर मिल में बाबा श्याम सिंह के नेतृत्व में किसानों ने धरना दिया। किसानों ने मिल में मेंटीनेंस का कार्य भी नहीं होने दिया। किसानों ने जल्द से जल्द भुगतान की मांग की। प्रशासनिक अधिकारियों पर भी भुगतान दिलाने के प्रति सजगता नहीं बरतने का आरोप लगाया।