फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ANMs should provide better health facilities by residing at health sub-centres

Shamli News: स्वास्थ्य उप केंद्रों पर निवास कर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दें एएनएम

Sat, 26 Jul 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 26 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
ANMs should provide better health facilities by residing at health sub-centres
शामली। डीएम अरविंद कुमार चौहान ने स्वास्थ्य उप केंद्रों पर एएनएम को निवास करने और डाटा अपडेट रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल सभागार में शुक्रवार को डीएम ने जनपद के 154 उपकेंद्रों पर चल रहे प्रसव, आभा आईडी, ई-कवच और नियमित टीकाकरण कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने कहा कि जो एएनएम अपने उपकेंद्र पर निवास नहीं कर रहीं या जिनके केंद्रों पर प्रसव नहीं हो रहे हैं, वे तत्काल निवास सुनिश्चित करें और स्वास्थ्य सुविधाएं सक्रिय रूप से दें।
उन्होंने कहा कि जिन एएनएम का आभा आईडी, ई-कवच व टीकाकरण डाटा कमजोर या अपूर्ण है, उन्हें एक माह में डाटा को पूर्ण और सही कर लें। जिले में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालीं पांच एएनएम को सम्मानित किया जाएगा और लापरवाही बरतने वालों को चेतावनी पत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पूर्व डीएम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने पंजीकरण कक्ष और औषधि कक्ष पर जाकर मरीजों से बातचीत की और इलाज संबंधी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। एनआरसी का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमओ डॉ. अनिल कुमार, सीएमएस डॉ. किशोर आहुजा, डॉ. अश्विनी शर्मा, डॉ. अतुल बंसल, डॉ. करन चौधरी, डीपीएम आशुतोष श्रीवास्तव, फईम अहमद, डॉ. लविश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed