फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ankit's murder was carried out in April using a bike stolen from Mawana.

Shamli News: अप्रैल में मवाना से चोरी बाइक से अंकित हत्याकांड को दिया अंजाम

Thu, 03 Sep 2026 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Ankit's murder was carried out in April using a bike stolen from Mawana.
शामली। अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। हत्याकांड में इस्तेमाल की गई बाइक अप्रैल 2026 में मवाना से चोरी हुई थी। शार्प शूटरों को दिल्ली में 75 हजार रुपये एडवांस भी दिए गए थे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गोगी गिरोह के सदस्यों ने 22 अप्रैल 2026 को मवाना के कोल गांव से यह बाइक चुराई थी। दीपक नाम के व्यक्ति ने मवाना थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चोरी के बाद बाइक को पहले दिल्ली ले जाया गया, जहां गिरोह का एक सदस्य मौजूद था। इसके बाद बाइक सोनीपत पहुंचाई गई। बाद में इस पर बागपत की एक कार का फर्जी नंबर लगाया गया। सोनीपत के शार्प शूटर मोहित और सुमित ने 20 अगस्त को इसी बाइक से शामली में रेकी की थी। रेकी के बाद दोनों इसी बाइक से वापस चले गए थे। पुलिस अब उत्तर प्रदेश में सक्रिय गिरोह के सदस्यों की तलाश कर रही है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि बाइक को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने और नंबर बदलने में कौन-कौन शामिल थे।
विज्ञापन

-शूटरों को मुखर्जी नगर में मिले 75 हजार रुपये
पुलिस की जांच में सामने आया है कि शार्प शूटरों को 75 हजार रुपये अग्रिम भुगतान किया गया था। यह रकम उन्हें दिल्ली के मुखर्जी नगर में झाड़ियों में रखी मिली थी। गिरोह के सरगना भोलू और चिराग स्नैपचैट के माध्यम से दोनों शूटरों को निर्देश दे रहे थे। यह जानकारी हत्याकांड की साजिश को और स्पष्ट करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बागपत के सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए शूटर
जांच के दौरान यह भी पता चला है कि शार्प शूटर बागपत जिले के कई सीसीटीवी कैमरों में दिखाई दिए थे। वे बागपत के पाली और खेकड़ा क्षेत्रों में कैद हुए थे। पुलिस अब इन सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों का विश्लेषण कर रही है। इसका उद्देश्य शूटरों के पूरे मार्ग का पता लगाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed