फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ankit was murdered six months ago after an altercation with a singer in Rohtak.

Shamli News: छह माह पहले रोहतक में सिंगर से हुई थी कहासुनी, कहीं उसी रंजिश में तो नहीं हुई अंकित की हत्या

Thu, 27 Aug 2026 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Ankit was murdered six months ago after an altercation with a singer in Rohtak.
शामली। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस की जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस अब करीब छह माह पहले रोहतक में एक अन्य सिंगर के साथ हुई अंकित की कहासुनी को भी जांच के अहम बिंदु के रूप में देख रही है। बताया जा रहा है कि कहासुनी के बाद अंकित ने रोहतक में रहना कम कर दिया था और बंतीखेड़ा में आकर रहने लगा था। हालांकि, वह अपने काम के सिलसिले में रोहतक और आसपास के क्षेत्रों में आता-जाता रहता था।
विज्ञापन

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि छह माह पहले हुई उस कहासुनी का कोई विवाद या रंजिश आगे भी बनी रही थी या नहीं। पुलिस को आशंका है कि यदि उस विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच दुश्मनी कायम रही तो हत्याकांड के पीछे यह वजह भी हो सकती है। हालांकि, अभी इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई ठोस पुष्टि नहीं की गई है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रोहतक में हुए विवाद के बाद अंकित की गतिविधियों में भी बदलाव आया था। वह बंतीखेड़ा में अधिक समय बिताने लगा था। पुलिस अब अंकित के पुराने विवादों, संपर्कों और काम से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाकर हत्या की कड़ियां जोड़ने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट : एसटीएफ भी जांच में जुटी, अहम सुराग मिलने का दावा
अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में स्थानीय पुलिस के साथ एसटीएफ भी जुट गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच टीमों को कुछ अहम सुराग मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अंकित के संपर्क में रहे लोगों की जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि हत्याकांड से जुड़े सभी संभावित पहलुओं को खंगाला जा रहा है और जल्द घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।


-पुरानी रंजिश से लेकर सुपारी तक, हर एंगल पर जांच
पुलिस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, आपसी विवाद और अन्य संभावित कारणों की पड़ताल कर रही है। छह माह पहले रोहतक में हुई कहासुनी के अलावा अंकित को पूर्व में मिली कथित धमकी की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हत्या के लिए हमलावरों को किसने भेजा और वारदात की साजिश कहां तैयार हुई। पुलिस का कहना है कि अभी किसी एक वजह को हत्या का कारण मानना जल्दबाजी होगी। जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed