फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Animal grazing land encroachment freed in Dabhedi

Shamli News: दभेड़ी में पशुचरान की भूमि कब्जा मुक्त कराई

Sun, 25 Dec 2022 04:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Animal grazing land encroachment freed in Dabhedi
शामली, जलालाबाद। राजस्व विभाग की टीम ने दभेड़ी गांव में अभियान चलाते हुए पशुचरान की तीन बीघा भूमि को अवैध कब्जा मुक्त कराया। हालांकि अभी गांव में साढ़े छह बीघा भूमि कब्जा मुक्त होनी बाकी है। उधर, किसानों ने प्रशासन से अपनी भूमि पूरी कराने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को हल्का लेखपाल भूमेंद्र चौधरी, ओंकार, रविंद्र देशवाल, चौकी इंचार्ज शिवराम यादव आदि पुलिस बल के साथ क्षेत्र के गांव दभेड़ी पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि गांव में पशु चालान की साढ़े नौ बीघा भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। इस दौरान टीम ने मौके पर किसान धर्मपाल से तीन बीघा भूमि पैमाइश कर कब्जा मुक्त कराई। इस जमीन पर सरसों व गुलाब की खेती की गई थी।
विज्ञापन

उधर, किसान धर्मपाल ने आरोप लगाया कि उसकी कुल जमीन सात बीघा है। वह प्रशासन से बार-बार मांग कर रहा है कि उसकी जमीन को मौके पर पूरा कर दिया जाए। लेकिन अब तक उसकी भूमि पूरी नहीं की गई है। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि अभी साढ़े छह बीघा भूमि कब्जा मुक्त होनी बाकी है। जल्द ही अभियान चलाकर इस भूमि को भी पैमाइश कर कब्जा मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed