फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Angry with the peasant movement, Priyavanda Tomar left the BJP

शामली : किसान आंदोलन से क्षुब्ध होकर प्रियवंदा तोमर ने भाजपा छोड़ी

Wed, 07 Apr 2021 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 07 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Angry with the peasant movement, Priyavanda Tomar left the BJP
शामली राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ प्रियंवदा तोमर - फोटो : SHAMLI

राज्य महिला आयोग की सदस्या डाक्टर प्रियंवदा तोमर ने भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी एवं प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया है। डाक्टर तोमर के भाजपा से त्याग पत्र देने के बाद जाट नेताओ में खलबली मच गई है।

विज्ञापन


डाक्टर प्रियवंदा तोमर भाजपा में वर्ष 2013 में शामिल हुई थी। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद उसे राज्य महिला आयोग की सदस्या पद की जिम्मेदारी दी गई थी। गत छह अप्रैल को डाक्टर प्रियवंदा तोमर ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को पार्टी की प्रदेश कार्य कारिणी एवं प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया है। राज्य महिला आयोग की सदस्या पद से त्याग पत्र आयोग की अध्यक्षा को भेज दिया है।
विज्ञापन


भाजपा की प्राथमिक सदस्य से त्यागपत्र देने का कारण पिछले 131 दिनों से किसान आंदोलन माना जारहा है। डाक्टर तोमर पिछले दिनों गाजीपुर बोर्डर गई थी।गाजीपुुर बोर्डर जाने के बाद भाजपा की प्राथमिक सदस्यता एवं राज्यमहिला आयोग की सदस्यता से त्यागपत्र दिया है। पार्टी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भेजे त्याग पत्र मे उन्होंने कहा कि आज भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग की सदस्य रहते हुए वह महिलाओ को न्याय दिलाने में असमर्थ है। योग्य महिलाओं की उपेक्षा निराशा जनक स्थिति है। त्याग पत्र की प्रतिलिपि भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश और भाजपा जिलाध्यक्ष को भेजी है। डाक्टर तोमर के त्यागपत्र दिए जाने से भाजपा में खलबली मच गई है।


उन्होने कहा कि फिलहाल किसी भी राजनैतिक दल में शामिल नही होरही है। इसका निर्णय बाद में लिया जाएगा। उधर भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर सतेद्र तोमर का कहना है कि प्रियवंदा तोमर द्वारा भाजपा छोड़ने की प्रतिलिपि अभी उन्हे प्राप्त नही हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed