फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Angered by DJ playing at wedding, Mufti refuses to teach Nikah, creates ruckus

Shamli News: शादी में डीजे बजाने से नाराज मुफ्ती ने किया निकाह पढ़ाने से इनकार, हंगामा

Fri, 27 Sep 2024 06:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 27 Sep 2024 06:16 PM IST
विज्ञापन
Angered by DJ playing at wedding, Mufti refuses to teach Nikah, creates ruckus
कांधला (शामली)। कस्बे के इस्लामपुर घसौली मार्ग पर बुधवार की रात शादी में डीजे बजाने से नाराज मुफ्ती ने निकाह पढ़ाने से इनकार कर दिया। इस पर हंगामा खड़ा हो गया। कस्बे के अन्य उलमाओं ने भी निकाह पढ़ाने से इनकार कर दिया। बाद में लड़के पक्ष के द्वारा भविष्य में शादी में डीजे न बजाने की शर्त पर निकाह पढ़ाया गया।
विज्ञापन


कस्बे के इस्लामपुर घसौली मार्ग निवासी हाजी इस्लाम के पुत्र हाफिज खालिद की शादी मोहल्ले के ही शकील अंसारी की पुत्री फरीन के साथ तय हुई थी। बुधवार की शाम बरात पहुंचने पर घरातियों ने बरातियों का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान डीजे बजाया गया। अब जैसे ही लड़का पक्ष निकाह पढ़वाने के लिए मुफ्ती के पास पहुंचे तो मुफ्ती ने डीजे बजाने से नाराजगी जताते हुए निकाह पढ़ाने से इनकार कर दिया। दूल्हा और दुल्हन पक्ष के द्वारा मुफ्ती मनाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। बाद में दूल्हा और दुल्हन पक्ष के द्वारा कई अन्य उलमाओं के पास जाकर निकाह पढ़ाने की अपील की। मगर अन्य उलमाओं ने भी निकाह नहीं पढ़ाया। करीब तीन घंटे के बाद भविष्य में किसी भी शादी में डीजे नहीं बजाने और डीजे को हटाने की शर्त पर मुफ्ती ने निकाह पढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुफ्ती का कहना है कि शादी में डीजे बजाने से ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है। जिसके चलते हृदय घात की बीमारी से पीड़ित लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार जलसों में भी लोगों से अपील की जा चुकी है कि शादी सहित किसी भी प्रोग्राम में डीजे का प्रयोग नहीं किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed