फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Anger among women wrestlers over disqualification of Vinesh Phogat

Shamli News: विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित करने पर महिला पहलवानों में रोष

Thu, 08 Aug 2024 04:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 08 Aug 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Anger among women wrestlers over disqualification of Vinesh Phogat
शामली। कुश्ती में इस बार ओलंपिक में पदक नजदीक होने का महिला पहलवानों में काफी उत्साह था, लेकिन बुधवार को अचानक से महिला पहलवान विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित करने पर जनपद की महिला पहलवानों में रोष रहा।
विज्ञापन

भारतीय अंतर राष्ट्रीय कुश्ती पहलवान विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक में महिला फ्री स्टाइल 50 किलो में सेमीफाइनल में क्यूबा की युस्नेलिस गुजमैन लोपेज को 5-0 से हराकर फाइनल में पहुंच गई थी। जिससे जसाला स्थित खेल स्टेडियम में भी तैयारी कर रही महिला कुश्ती खिलाड़ियों में भी काफी उत्साह था। वह भी उनकी तरह ही अच्छी तैयारी करते हुए भारत के लिए मेडल लाने को उत्सुक थी, महिला खिलाड़ियों को इस बार उम्मीद थी कि विनेश फोगाट फाइनल में अच्छा प्रदर्शन करते हुए भारत की झोली में गोल्ड मेडल जरूर डालेगी।
विज्ञापन

जब बुधवार को महिला कुश्ती खिलाड़ियों ने टीवी पर उन्हें 100 ग्राम वजन अधिक बताते हुए अयोग्य घोषित करते हुए बाहर करने की खबर मिली तो वह काफी मायूस हो गई। सभी महिला पहलवानों में रोष व्याप्त रहा। गांव भाजू की पहलवान कोमल बालियान का कहना है कि यह जो हुआ है वह बहुत ही गलत हुआ है सरकार को इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए। वहीं गांव बंतीखेड़ा की पहलवान प्राची व भाजू की पहलवान मेघा ने कहा कि विनेश ने भारत को पदक दिलाने के लिए काफी मेहनत की थी। उनके साथ जो हुआ वह बहुत ही गलत हुआ है। वह अपने लिए नहीं देश के लिए लड़ रही हैं। इसके साथ ही भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक ने भी कहा कि यह देश की बेटी के साथ साजिश की है। यह भारत का अपमान है। भारत सरकार को तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए। अगर बात नहीं मानी जाती है तो ओलंपिक का बहिष्कार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed