फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Anger among villagers due to cut off power supply

विद्युत आपूर्ति काटे जाने से ग्रामीणों में रोष

Tue, 08 Nov 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Anger among villagers due to cut off power supply
विद्युत आपूर्ति काटने से ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन

झिंझाना। गांव खोकसा में एक सप्ताह से काटी गई विद्युत आपूर्ति से नाराज ग्रामीणों ने गांव में पंचायत की। ग्रामीणों ने समस्या का समाधान न होने पर अधीक्षण अभियंता शामली कार्यालय का घेराव किए जाने का निर्णय लिया।

सोमवार को क्षेत्र के गांव खोकसा व रंगाना फार्म के ग्रामीणों की पंचायत हुई। पंचायत में पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश युवा महासचिव अश्वनी शर्मा ने बताया कि लगभग पांच छह वर्ष पूर्व सरकार द्वारा फ्री विद्युत कनेक्शन के मीटर ग्रामीणों के मकानों पर लगाए गये थे, लेकिन उनमें केबल जोड़कर चालू नहीं किया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि जब से मीटर लगाए गए हैं तब से लेकर वर्तमान समय तक गलत बिल गलत उपभोक्ताओं के नाम से बना दिए गए। बार-बार कहने के बावजूद भी मीटरों को चालू नहीं किया गया है, बल्कि ट्रांसफार्मर से गांव की विद्युत सप्लाई को काट दिया गया है। अश्वनी शर्मा ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि गांव की विद्युत सप्लाई चालू नहीं की गई तो अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव करेंगे। इस मौके पर राजेंद्र, दीपक सैनी, बिंदल, जादोराम, भगत राम, शेर सिंह, माया, दीपा, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed