फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Anemia found in pregnant women

जांच में 141 गर्भवती महिलाओं में मिली खून की कमी

Tue, 11 Feb 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Anemia found in pregnant women
गर्भवती महिलाओं में मिली खून की कमी
विज्ञापन

शामली। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के तहत जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 912 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई, जिनमें 141 गर्भवती महिलाओं में खून की कमी पाई गई।
सोमवार को अस्पताल में एचआरपी डे पर गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। सरकारी अस्पतालों में 912 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई, जिनमें 141 गर्भवती महिलाओं में सात ग्राम से कम हीमोग्लोबीन पाया गया। जो सामान्य से काफी कम है। इन महिलाओं को हाई रिस्क प्रेगनेंसी (एचआरपी) की श्रेणी में रखा गया है। 211 गर्भवती महिलाओं को आयरन सुक्रोज दिया गया और 489 गर्भवती महिलाओं को निशुल्क अल्ट्रासाउंड कराया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डा. संजय भटनागर ने बताया कि जिन महिलाओं में खून की कमी होती है, उन्हें आयरन की गोली एवं आयरन सुक्रोज दिया गया है। अगर किसी महिला में खून की ज्यादा ही कमी होती है तो उसे खून चढ़ाया जाता है। सोमवार को किसी महिला को खून चढ़ाने की जरूरत नहीं पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैराना। सोमवार को कैराना ब्लॉक के अंतर्गत कैराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भूरा, डुंडूखेडा में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत विशेष कैंप लगाया गया, तीनों स्थानों पर 267 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि कैंप में गर्भवती महिलाओं के खून की जांच के उपरांत उन्हें आयरन, कैल्शियम की गोलियां दी गई। खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम पाए जाने वाली महिलाओं को खून बढ़ाने के इंजेक्शन लगाए गए। इसके अलावा गर्भस्थ शिशु की जांच के लिए 22 महिलाओं को फ्री अल्ट्रासाउंड कराया गया। महिला डॉक्टरों द्वारा गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य जांच कराने के महत्व एवं उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed