फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   And celebrated the birthday of Atal Malaviyaji

अटल और मालवीय जी का जन्मदिन मनाया

Mon, 26 Dec 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 26 Dec 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
And celebrated the birthday of Atal Malaviyaji
program - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। कैराना सांसद हुकुम सिंह के मायापुर फार्म हाउस पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन और महामना     पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश में पहली गलती प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने कश्मीर में सेना पर रोक लगाकर की, तो दूसरी गलती लाल बहादुर शास्त्री ने ताशकंद   समझौता करके की थी। इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान से चीनी का आयाता बंद कराकर देश को नई दिशा प्रदान की। 
विज्ञापन


सांसद हुकुम सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी मिलनसार और मृदुभाषी हैं, जिसके चलते आम कार्यकर्ता का भी उनसे मिलना आसान रहा। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पति प्रसन्न चौधरी, जिलाध्यक्ष पवन तरार, मनोज शर्मा, हरवीर मलिक, मोहित बेनीवाल, पुनीत द्विवेदी, चंद्रवीर एडवोेकेट, डॉक्टर विपिन कौशिक, डॉक्टर मनोज चौधरी, चेयरमैन अरविंद संगल, रवि गोयल, घनश्याम पारचा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सांसद की बेटी मृगांका सिंह कहां से चुनाव लड़ेगी, इसको लेकर लगातार कयासबाजी चल रही हैं। रविवार को मायापुर फार्म हाउस पर प्रेसवार्ता के दौरान सांसद ने कहा कि किस सीट से पार्टी किसे प्रत्याशी घोषित     करेगी, वह पार्टी का कार्य है। यदि पार्टी उनकी बेटी को              चुनाव लड़ाती है, तो वह भी     पूरी तैयारी में हैं। 

वहीं, गेहूं पर आयात शुल्क घटाने पर सांसद ने केंद्र     सरकार का ही विरोध करते हुए कहा कि गेहूं पर आयात शुल्क हटाना ठीक नहीं है। क्योंकि देश में गेहूं का उत्पादन पर्याप्त मात्रा में हो रहा है और प्रतिवर्ष 21 मिलियन टन तक गेहूं अव्यवस्थाओं के कारण नष्ट हो जाता है।

अटल जी की दीर्घायु के लिए किया यज्ञ
शामली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पंडित मदन मोहन मालवीय का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।  इस मौके पर यज्ञ आयोजित कर उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया। रविवार को शहर के मोहल्ला धर्मपुरा स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के जन्मदिन पर यज्ञ किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि पंडित मालवीय ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना कर आधुनिक भारत की नींव रखी। वह कई बार कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी के 92वें जन्मदिवस पर उनकी लंबी आयु की कामना की गई। इस मौके पर पंडित बालकृष्ण शर्मा, पंडित राधेश्याम शर्मा, पुनीत द्विवेदी, श्यामलाल शर्मा, दीपक शर्मा, सुमन शर्मा, पंडित दिनेश पाठक, दिनेश भारद्वाज, पंडित वरुण शर्मा, योगेश भारद्वाज, डॉक्टर मनोज शर्मा, अनिल शर्मा, श्रीनिवास शर्मा मौजूद रहे। 

उधर, भाजपा के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर अटल आईटी सेंटर का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, जिला प्रमुख डॉक्टर मनोज चौधरी ने किया। इस मौके पर प्रसन्न चौधरी, हरवीर सिंह मलिक, डॉक्टर सुनील सैनी, चंद्रवीर सिंह एडवोकेट, अजय बंसल, गजेंद्र सिंह, कपिल पंवार, अशीष पंवार, नीरज कुमार, आकाश कुमार, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।

पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया
कांधला। कस्बे के गंगेरू रोड स्थित यूनिक इंटर कॉलेज में रविवार को पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती मनाई गई। लक्ष्मीचंद शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज को एकजुट होकर समाज में फैली बुराइयों को दूर करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को शिक्षा पर अधिक ध्यान देना होगा। जिससे देश का विकास हो सके। मदन मोहन मालवीय के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की लंबी आयु के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। कार्यक्रम का संचालन ब्रिजेश शर्मा ने किया।


वेदप्रकाश शर्मा, राजीव शर्मा, मनोज शर्मा, सुभाष शर्मा, ईश्वर पाल, विजय, विपुल शर्मा, महेंद्र, वीरसेन मौजूद रहे। गांव गंगेरू में भी विपुल शर्मा के अवास पर पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती मनाई गई। राजेश शर्मा, रौनक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed