फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Anant Chaturdashi festival celebrated with pomp

Shamli News: धूमधाम से मनाया गया अनंत चतुर्दशी का पर्व

Thu, 28 Sep 2023 07:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 07:08 PM IST
विज्ञापन
Anant Chaturdashi festival celebrated with pomp
- विधि विधान के साथ जैन मंदिरों में श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली/जलालाबाद। जैन समाज की तरफ से अनंत चतुर्दशी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जैन मंदिरों में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई।
मुख्य कार्यक्रम तालाब रोड स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित हुआ। इसके अलावा श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर जैन स्ट्रीट और श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर धर्मपुरा हलवाई हट्टा में भी अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया गया और पूजा अर्चना की गई। मंदिरों में जैन परिवारों ने पहुंचकर विधि विधान से पूजा अर्चना की। इस अवसर पर आलोक जैन, मोहित जैन, राजेश जैन, तरुण जैन, सुरेंद्र जैन, पंकज जैन, मनोज जैन आदि मौजूद रहे। शुक्रवार को जैन मंदिरों में क्षमावाणी पर्व मनाया जाएगा।
जलालाबाद के श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र में चल रहे दशलक्षण महापर्व पर बृहस्पतिवार को अनंत चतुर्दशी का महापर्व व भगवान वासुपूज्य के मोक्ष कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया।
विज्ञापन

जैन धर्म के महापर्व दशलक्षण पर्व पर प्रतिदिन श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान व अन्य 23 तीर्थंकरों की पूजा विधि विधान के साथ की गई। प्रातः सात बजे से श्री जिन प्रतिमाओं का अभिषेक दूर दराज से आए जैन श्रावकों ने किया। उसके बाद श्री जी की शांतिधारा ऋषभ जैन जलालाबाद व अंकुश जैन सर्राफ सहारनपुर को सामूहिक रूप से करने का अवसर प्राप्त हुआ। शांतिधारा के बाद पंडित सनत जैन ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। श्री 1008 वासुपूज्य भगवान के आज मोक्ष कल्याणक महोत्सव लड्डू चढ़ाया गया। दस दिनों से चल रहे दशलक्षण पर्व के अंतिम उत्तम ब्रह्मचर्य पर्व पर पंडित सनत जैन ने उत्तम ब्रह्मचर्य के बारे में बताया। मंत्री सुशील जैन ने बाहर से आए अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उपाध्यक्ष तरुण जैन शामली, सुदेश जैन, योगेश जैन, राजेश जैन, सुरेन्द्र जैन शामली संजीव जैन, संदीप जैन, नीरज जैन थानाभवन, सतेन्द्र जैन, सुशील जैन, सतीश जैन , ऋषभ जैन, राहुल जैन व सचिन जैन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed