{"_id":"66a7838d30c3ada7a70a5ae2","slug":"an8l-choudhary-gets-best-umpire-award-in-delhi-by-bcci-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli: अनिल चौधरी को मिला बेस्ट अंपायर का अवाॅर्ड, 226 मैचों में कर चुके हैं अंपायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: अनिल चौधरी को मिला बेस्ट अंपायर का अवाॅर्ड, 226 मैचों में कर चुके हैं अंपायरिंग
Mon, 29 Jul 2024 05:28 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 29 Jul 2024 05:28 PM IST
सार
शामली जनपद के अनिल चौधरी को बेस्ट अंपायर के अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया है वह बीसीसीआई में अब तक तकरीबन ढाई सौ मैचों में अंपायरिंग कर चुके हैं।
विज्ञापन
अनिल चाैधरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शामली जनपद के अनिल चौधरी को दिल्ली में बेस्ट अंपायर के अवार्ड से नवाजा गया है। जिसके चलते उनके गांव व परिवार में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
कांधला क्षेत्र के गांव डांगरोल निवासी अनिल चौधरी वर्ष 1998 में बीसीसीआई में अंपायर के पद पर तैनात हुए थे। उसके बाद वर्ष 2013 में इंटरनेशनल के लिए चयनित हुए। वह अभी तक 226 आईपीएल मैचों में अंपायरी कर चुके हैं। जिसके चलते उन्हें आईपीएल मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने प बेस्ट अंपायर अवार्ड ऑफ दा ईयर चुना गया है।
विज्ञापन
जिसके चलते उन्हें गुरुवार को दिल्ली विधानसभा में अध्यक्ष राम निवास गोयल ने भारत रत्न डाक्टर अब्दुल कलाम ग्लोबल फाउंडेशन अवार्ड से नवाजा गया है। अवाॅर्ड मिलने से उनके गांव व परिवार में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
वहीं बात करने पर अंपायर अनिल चौधरी ने बताया कि जिस दिन उन्हें अवार्ड मिलना था, उन्हें आकाशवाणी में इंडिया और श्रीलंका के मैच के दौरान कमेंट्री करने के लिए जाना पड़ा था। जिसके चलते यह अवार्ड उनके बेटे का दिया गया।