फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   An FIR may be lodged against the bank branch manager.

Shamli News: बैंक शाखा के बैंक मैनेजर के खिलाफ हो सकती है प्राथमिकी दर्ज

Tue, 20 Jan 2026 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 20 Jan 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
An FIR may be lodged against the bank branch manager.
शामली। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान के अंतर्गत बैंकों में लंबित ऋण प्रकरणों की समीक्षा बैठक में कैनरा बैंक, थानाभवन द्वारा एजीएम की एडवाइजरी के अनुरूप कार्य न किए जाने और योजना में अपेक्षित प्रगति न होने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई तथा आवश्यक होने पर प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि एक्सिस बैंक की विभिन्न शाखाओं द्वारा प्राप्त कुल 22 आवेदनों में से केवल दो ऋण स्वीकृत किए गए हैं, जबकि एक भी ऋण का वितरण नहीं किया गया है, जिस पर उन्होंने गंभीर नाराजगी व्यक्त की। बैठक में बैंक ऑफ इंडिया, शामली के शाखा प्रबंधक द्वारा प्रतिभाग न किए जाने तथा कुल 20 आवेदनों में से मात्र एक आवेदन स्वीकृत और 19 आवेदन निरस्त किए जाने पर स्पष्टीकरण पत्र जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी बैंक समयबद्ध रूप से ऋण प्रकरणों का निस्तारण करें, स्वीकृत ऋणों का शीघ्र वितरण सुनिश्चित करें तथा किसी भी आवेदन को निरस्त करने से पूर्व स्पष्ट कारण अंकित करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, सहायक आयुक्त उद्योग प्रीति त्यागी, सहायक आयुक्त उद्योग रविंद्र कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक सहित विभिन्न बैंक शाखाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed