{"_id":"69a9cebec06283947d04d214","slug":"an-estimate-of-rs-19-crore-has-been-prepared-for-the-road-to-shamli-textile-park-shamli-news-c-26-1-smrt1047-160816-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शामली टेक्सटाइल पार्क की सड़क का 19 करोड़ का एस्टीमेट तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शामली टेक्सटाइल पार्क की सड़क का 19 करोड़ का एस्टीमेट तैयार
Fri, 06 Mar 2026 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
शामली। रोटन गांव में प्रस्तावित शामली टेक्सटाइल पार्क से मेरठ- करनाल हाईवे पर जाने वाली सात मीटर सड़क निर्माण का लोक निर्माण विभाग ने 19 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है।
बिजली के पोल शिफ्टिंग का अलग से एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। शामली टेक्सटाइल पार्क से लेकर मेरठ-करनाल हाईवे तक सात मीटर सड़क का निर्माण होना प्रस्तावित है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शामली की ओर से 19 करोड़ रुपये की लागत से एस्टीमेट बन चुका है। सड़क की जद में बिजली के पोल शिफ्टिंग के लिए अलग से एस्टीमेट विद्युत वितरण खंड चतुर्थ को लोक निर्माण विभाग को भेजना है। अभी यह एस्टीमेट तैयार नहीं हुआ है। हथकरघा विभाग सहारनपुर के सहायक निदेशक अनिल कुमार दीक्षित, विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता जयप्रकाश सिंह से मिलकर एस्टीमेट दिए जाने का अनुरोध कर चुके है। लोक निर्माण विभाग की सहायक अभियंता पाखी वर्मा ने बताया कि लोक निर्माण विभाग टेक्सटाइल पार्क का सात मीटर सड़क का 19 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बना चुका है।
बिजली विभाग का नया एस्टीमेट आने के बाद संयुक्त एस्टीमेट कानपुर निदेशालय को भेजा जाएगा। इससे पूर्व बिजली विभाग का टेक्सटाइल पार्क से लेकर सिकंदरपुर बिजली घर तक 14 किमी लंबी बिजली की लाइन और खंभों और 15 मेगावाट बिजलीघर का एस्टीमेट कानपुर निदेशालय भेजा जा चुका है। विद्युत वितरण खंड चतुर्थ के अधिशासी अभियंता जयप्रकाश सिंह ने बताया कि बिजली पोल बदलने के लिए एस्टीमेट तैयार कराया जा रहा है।