फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   An attempt was made to defraud people by luring them with promises of investing their money.

Shamli News: रुपये इनवेस्ट करने का झांसा देकर ठगी का प्रयास

Wed, 24 Dec 2025 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 24 Dec 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
An attempt was made to defraud people by luring them with promises of investing their money.
शामली। एक नौकरीपेशा युवक को रुपये इनवेस्ट करने का झांसा देकर पचास हजार रुपये की ठगी का प्रयास किया गया। हालांकि युवक की सतर्कता और समझदारी के चलते वह साइबर ठगों के जाल में फंसने से बाल-बाल बच गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन

दिल्ली रोड निवासी रवि कुमार ने बताया कि 22 दिसंबर को अचानक उसे एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया गया। ग्रुप में जुड़े लोगों ने खुद को एक नामी कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि यदि वह पचास हजार रुपये इनवेस्ट करता है तो अगले ही दिन उसे तीन गुना रकम वापस कर दी जाएगी। इसके साथ ही रोजाना रुपये लगाने पर अधिक मुनाफा मिलने का लालच दिया गया।
विज्ञापन

रवि के अनुसार, ग्रुप में जोड़ने वाले व्यक्ति ने खुद को गुरुग्राम स्थित एक कंपनी का अधिकारी बताया और भरोसा दिलाने के लिए कुछ फर्जी स्क्रीनशॉट और मेसेज भी भेजे। शुरुआत में बातें आकर्षक लगीं, लेकिन जल्दी ही उसे ठगी की आशंका होने लगी। इसके बाद उसने रुपये इनवेस्ट करने से साफ इनकार कर ग्रुप से बाहर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव के लिए यह करें
शामली। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि साइबर ठग सोशल मीडिया और मेसेजिंग एप के माध्यम से लोगों को लालच देकर ठगने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी अनजान लिंक, कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें और ठगों के बहकावे में न आएं। यदि किसी के साथ साइबर ठगी होती है तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed