{"_id":"66e603ce6bbcee7ccd0deb74","slug":"an-atmosphere-of-sadness-due-to-the-death-of-two-people-including-an-elderly-person-in-bhandora-shamli-news-c-26-1-smrt1048-128196-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: भंदौड़ा में बुजुर्ग समेत दो लोगों की मौत से गम का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: भंदौड़ा में बुजुर्ग समेत दो लोगों की मौत से गम का माहौल
Sun, 15 Sep 2024 03:14 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 15 Sep 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
बाबरी। गांव भंदौड़ा में बुखार से पीड़ित 36 वर्षीय संदीप की पानीपत के अस्पताल में रात को इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा गांव निवासी 78 वर्षीय बुजुर्ग हरिकिशन शर्मा की गाजियाबाद में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। गांव में दो लोगों की मौत होने से गम का माहौल है।
गांव भंदौड़ा निवासी संदीप उर्फ बबलू हरियाणा के बहादराबाद में फैक्टरी में काम करते थे। एक सप्ताह पहले बुखार होने पर वह घर आ गए थे। तीन दिन पहले 12 सितंबर को वह अपनी बहन के यहां गांव लिलौन खेड़ी चले गए। उनकी बहन ने संदीप को शामली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शाम को हालत में सुधार होने पर चिकित्सक ने दवा देकर घर भेज दिया था। शुक्रवार को दोपहर को युवक की हालत बिगड़ने पर चिकित्सक के यहां ले गए, जहां से उसे पाीनपत रेफर कर दिया था। देर रात उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक की चार साल पहले शादी हुई थी। परिवार में पत्नी श्वेता, तीन साल का पुत्र आर्यन और एक साल की पुत्री अनन्या है। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था। तीनों बहनें शादीशुदा है।
उधर, गांव निवासी 78 वर्षीय हरिकिशन शर्मा एक सप्ताह पहले गाजियाबाद में अपने पुत्र के पंकज के पास गए थे। वहां उन्हें बुखार आया था। बताया गया है कि उपचार के बाद उनका बुखार ठीक हो गया था। पंकज ने बताया शुक्रवार की देर शाम हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। शनिवार को उनके शव को गांव में लाकर अंतिम संस्कार किया गया। गांव में दो लोगों की मौत्त होने से गम का माहौल बना है।