फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   An acquaintance rendered the watchman unconscious by feeding him a *bhatura* laced with a sedative.

Shamli News: परिचित युवक ने चौकीदार को भटूरे में नशीली चीज खिलाकर किया बेहोश

Sat, 06 Jun 2026 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 06 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
An acquaintance rendered the watchman unconscious by feeding him a *bhatura* laced with a sedative.
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पंसारियान में स्थित एमआरएफ सेंटर के चौकीदार को उसके परिचित युवक ने भटूरे में नशीली चीज खिलाकर बेहोश कर दिया। आरोपी उसकी बाइक, मोबाइल फोन और 7700 रुपये लेकर भाग गया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

थानाभवन थानाक्षेत्र के गांव हिंड के मजरे जगदीशपुर निवासी आकाश ने शहर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह शामली में सती वाला मंदिर के निकट एमआरएफ सेंटर पर चौकीदार है। पीड़ित के मुताबिक दो दिन पहले बुधवार रात को उसके पास मुजफ्फरनगर के गांव बुना जुड्डी निवासी परिचित युवक छोले भटूरे लेकर आया है और दोनों बैठकर खाएंगे। पीड़ित का कहना है कि आधा भटूरा खाते हुए उसे नशा होने लगा और वह बेहोश हो गया। देर रात में जब उसे होश आया तो आरोपी युवक उसकी बाइक, मोबाइल फोन और जेब से 7700 रुपये लेकर भाग गया। उसने इसकी जानकारी उसी समय पुलिस को दी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed