फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Amulets killed innocent by fear of evil eye

बुरी नजर के डर से बांधे ताबीज ने ली मासूम की जान

Fri, 07 Feb 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Amulets killed innocent by fear of evil eye
बुरी नजर के डर से बांधे ताबीज ने ली मासूम की जान
विज्ञापन

कांधला (शामली)। अंधविश्वास में घिरे लोग कितनी बड़ी गलती कर बैठते हैं, जिसका जीवन भर पछतावा होता है। गांव गढ़ी दौलत निवासी शाहिद के साथ भी ऐसा ही हुआ। बुरी नजर से बचाने के चक्कर में कथित तांत्रिक से बनवाया ताबीज उसने अपने बेटे के गले में डलवा दिया। पालने में फंसने पर ताबीज की डोर से बच्चे का दम घुट गया और मौत हो गई। अब बच्चे की मौत से परिवार में मातम पसरा है।
क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत निवासी शाहिद का एक वर्षीय पुत्र साहिल बृहस्पतिवार सुबह घर के आंगन में पालने में खेलते हुए सो गया। शाहिद ने बताया कि साहिल को बुरी नजर से बचाने के लिए उन्होंने गले में ताबीज डलवा रखा था। इसी बीच ताबीज का डोरा पालने में फंस गया, जिस कारण गला घुटता गया। उस समय साहिल की मां और अन्य परिजन घरेलू कार्यों में लगे थे। जब साहिल को देखने उसकी मां पालने के पास गई, तो वह कोई हरकत नहीं कर रहा था। उसके गले में डोरा कसा हुआ था। साहिल को गोद में उठाकर हिलाया- ढुलाया, लेकिन तब भी उसने कोई हरकत नहीं की। इसके बाद परिजन उसको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कांधला में पहुंचे, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सीएचसी के डाक्टर तिलक सिंह ने बताया कि बच्चे की मौत का कारण दम घुटना प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन

सीएचसी के चिकित्सक प्रभारी डाक्टर रमेश चंद्रा ने बताया कि पिता शाहिद अपने बालक को लेकर पहुंचा था। जांच करने पर पता चला की दम घुटने से बच्चे की मौत हुई है। बालक के गले पर ताबीज के धागे के निशान भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed