{"_id":"62e819a0f451a3617d2ede82","slug":"amrit-festival-of-independence-3-85-lakh-flags-will-be-hoisted-in-the-district-shamli-news-mrt5994289118","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी के अमृतोत्सव: जिले में फहराए जाएंगे 3.85 लाख झंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी के अमृतोत्सव: जिले में फहराए जाएंगे 3.85 लाख झंडे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के सफल बनाने के लिए जिले के सभी ग्राम प्रधानों की डीएम जसजीत कौर ने बैठक ली।
सोमवार को शहर के विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में डीएम जसजीत कौर ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जिले में 3.85 लाख झंडे फराए जाएंगे। 11 अगस्त से 17 अगस्त तक ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों को झंडारोहण करना होगा। ग्राम पंचायत परिसर में साफ-सफाई, वृक्षारोपण, ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित प्रभात फेरी स्थल, पार्कों एवं शहीद स्मारकों में विशेष साफ-सफाई एवं हर घर झंडा फहराया जाए।
सीडीओ शंभू नाथ तिवारी ने सभी ग्राम प्रधानों को अवगत कराया गया कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम में जिले में 3.85 लाख झंडे फहराने का लक्ष्य निर्धारित हैं। जिसमें 1.80 लाख एमएसएमई द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे। 2.05 लाख जनपद द्वारा तैयार कराए जाएंगे। ग्राम पंचायतों को 1.00 लाख झंडे खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया है। आगामी 11 अगस्त से 17 अगस्त तक कार्ययोजना ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों को झंडारोहण, ग्राम पंचायत परिसर में साफ-सफाई, वृक्षारोपण, ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित प्रभात फेरी स्थल, पार्कों एवं शहीद स्मारकों में विशेष साफ-सफाई एवं हर घर झंडा फहराने के लिए बैठक आयोजित की जाए। ग्रामवासियों को झंडा फहराने की विधि तथा अन्य जानकारी से अवगत कराने के निर्देश सभी ग्राम प्रधानों दिए गए। बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी नंदलाल, सभी बीडीओ एडीओ सभी ग्राम प्रधान मौजूद रहे।