फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Amit Shah spent 20 minutes listening to the story of the families of the victims of migration in Kairana

यूपी चुनाव: अमित शाह ने 20 मिनट तक सुना पलायन पीड़ित परिवारों का दर्द, बोले- निडर होकर करें व्यापार

Sat, 22 Jan 2022 11:27 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sat, 22 Jan 2022 11:27 PM IST
सार

कैराना पहुंचे अमित शाह ने पलायन के पीड़ित परिवारों की करीब 20 मिनट तक दर्दभरी दास्ता सुनी। इसके बाद अमित शाह ने व्यापारियों को सुरक्षा का पूरा भरोसा दिया और कहा कि निडर होकर व्यापार करें।

विज्ञापन
Amit Shah spent 20 minutes listening to the story of the families of the victims of migration in Kairana
शामली में पहुंचे अमित शाह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कैराना में साधु स्वीट्स की दुकान पर पहुंचकर पलायन के बाद लौटे परिवारों से दुख-दर्द साझा किया। इस दौरान गृह मंत्री ने व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। बाद में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि योगी सरकार में गुंडागर्दी नहीं चलती। उन्होंने पूछा कि अब कैसा महसूस कर रहे है, जिस पर व्यापारियों ने कहा कि अब उन्हें कोई डर नहीं है। योगी सरकार में अच्छा लग रहा है। अमित शाह ने कहा कि जिन बदमाशों से भय लगता था अब वो बदमाश नहीं रहे। अमित शाह ने कहा कि निडर होकर अपना व्यापार करें। भाजपा सरकार में गुंडा का स्थान जेल में है या ऊपर है।

विज्ञापन


शाम चार बजे गृह मंत्री अमित शाह चौक बाजार से पैदल ही जोडियां कुआं पर स्थित साधु स्वीट्स की दुकान पर पहुंचे और वहां पर उन्होंने दुकान की ऊपरी मंजिल पर करीब 20 मिनट तक पलायन के बाद वापस लौटे परिवारों के साथ उनका दुख-दर्द साझा किया। गृहमंत्री अमित शाह को साधु स्वीट्स के मालिक राकेश गर्ग उर्फ टीटू ने बताया कि रंगदारी न देने पर कैराना में अगस्त 2014 में तीन व्यापारियों की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। उनकी नवाब मार्केट स्थित दुकान पर भी 20 लाख की रंगदारी की चिट्ठी आई थी और रंगदारी नहीं देने पर हत्या करने की धमकी दी गई थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ पहुंचे अमित शाह: सपा पर बोला हमला, जनता को सुनाए क्राइम के आंकड़ें, अखिलेश से मांगा जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उनका परिवार काफी डर गया और अंबाला में जाकर रहने लगे थे। अंबाला में हलवाई की दुकान में उसे कई लाख का नुकसान हुआ। जिसके बाद वह परेशान होकर देहरादून चले गए थे। बाद में यूपी में योगी सरकार बनने के बाद 2016 में वह कैराना वापस आ गए। अब उन्हें कैराना में कोई डर नहीं लगता। कानून व्यवस्था ठीक है, बदमाशों का डर नहीं रहा। पलायन के बाद वापस लौटे राजकुमार तार वालों ने बताया कि फुरकान ने दुकान पर आकर रंगदारी मांगी थी जिसके बाद वह पलायन करके चले गए थे। अब कैराना में वापस आ गए। गृह मंत्री ने पलायन के बाद पानीपत से वापस आए बिल्लू पेप्सी वाले की पुत्रवधु मीनाक्षी मित्तल व प्रोविजन स्टोर की दुकान करने वाले गौरव गर्ग से भी जानकारी ली।

यह भी पढ़ें: कैराना में अमित शाह: पहले पलायन पीड़ित परिवारों से मुलाकात, फिर घर-घर किया प्रचार, तस्वीरों में देखें ये सियासी दौरा

इस अवसर पर गन्ना मंत्री सुरेश राणा, पंचायत राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनिवाल, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, सांसद प्रदीप चौधरी, भाजपा नेता अनिल चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, मंडल अध्यक्ष शक्ति सिंघल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed