फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Amit murder accused injured during encounter

Shamli News: अमित हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ के दौरान घायल

Sun, 05 May 2024 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 05 May 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Amit murder accused injured during encounter
मुठभेड़ के दौरान घायल आरोपी और मौजूदद पुलिस ।
कैराना (शामली)। शनिवार देर रात ऊंचा गांव के पास पुलिस से साथ हुई मुठभेड़ के दौरान अमित हत्याकांड का आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। हत्यारोपी द्वारा चलाई गई गोली से एक कांस्टेबल भी घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंच पहुंची।
विज्ञापन


बुधवार सुबह भूरा रोड पर जंगल में 25 वर्षीय अमित का शव मिला था। मृतक के भाई ने कोतवाली पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस और एसओजी टीम हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। वही शनिवार रात करीब 11:10 बजे ऊंचा गांव के पास मायापुर रजवाहा पुलिया पर पुलिस ने अमित हत्याकांड के बाइक सवार दो आरोपियों की घेराबंदी कर ली। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी जिससे कांस्टेबल अंकित मावी हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में चलाई गई गोली एक बदमाश अमन त्यागी के पैर में लगी और वह वहीं गिर गया। इस दौरान उसका साथी मौके से भागने लगा तो पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उसे भी गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह कसाना ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान हत्याकांड का आरोपी अमन त्यागी निवासी ताजपुर थाना बापौली पैर में गोली लगने से घायल हो गया। मौके से घायल अमन त्यागी और अंकुश उर्फ लंबू निवासी मालपुर थाना बापौली को गिरफ्तार कर लिया गया है। बदमाशों की कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed