{"_id":"0f977d4f05fd5a7c9ada3ca07a083070","slug":"am-correcting-exercise-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से निजात की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से निजात की कवायद
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Wed, 16 Dec 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शहर में जाम से निजात की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए धीमानपुरा फाटक से विजय चौक तक सड़क पर बीच में डिवाइडर लगाए जाएंगे। यह निर्माण पालिका द्वारा कराया जाएगा। पालिका ने निर्माण की अनुमति के लिए लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजा है।
शहर में लगने वाले जाम की समस्या के समाधान के लिए कई बार प्रशासनिक स्तर पर बैठकें हुईं, जिसमें प्लानिंग तैयार की गई, लेकिन समस्या जस की तस रही। इसमें धीमानपुरा फाटक से विजय चौक तक डिवाइडर बनाने की योजना भी तैयार की गई। डिवाइडर लगाने का कार्य पालिका को करना था, लेकिन सड़क लोक निर्माण विभाग की होने के कारण अनुमति लेनी थी।
अब यह मामला सुलझ गया है। नगरपालिका की ओर से लोक निर्माण विभाग को सड़क पर निर्माण कार्य कराने की अनुमति के लिए पत्र भेजा है, जिस पर सहमति दे दी है। सबसे अधिक जाम की समस्या धीमानपुरा फाटक से शुरू होती है। भिक्की मोड, बड़ा बाजार, फव्वारा चौक, अग्रसेन पार्क की ओर से सड़क निकलती है, जिससे चालक गलत तरीके से गाड़ी निकालते हैं। इस कारण ही जाम लगता है। इन स्थानों पर डिवाइडर के बीच में गैप दिया जाएगा।