फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Alum chairperson accused of threatening

एलम चेयरपर्सन पर लगाया धमकी देने का आरोप

Sat, 07 Nov 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Alum chairperson accused of threatening
शामली। कांधला में छोटी नहर बाईपास निवासी शानु ने एलम नगर पंचायत की चेयरपर्सन पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

एसपी से की शिकायत में शानु ने बताया कि 29 अक्तूबर की शाम को चेयरपर्सन दीपा पंवार एक सभासद और एक अन्य व्यक्ति के साथ उसके घर पर आईं। गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उसके दो मोबाइल फोन भी छीन लिए। पीड़ित ने जान का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। उधर, चेयरपर्सन दीपा पंवार का कहना है कि शानु पर उनके पिता के द्वारा दिए गए रुपये उधार हैं। वह कैराना से लौटते समय उसके घर के सामने से गुजर रही थी तो उसकी गाड़ी खड़ी देखकर अंदर चली गईं। उन्हें देखकर वह पिछले दरवाजे से निकल गया। मारपीट एवं धमकी देने का कोई मामला नहीं है। सभी आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed