{"_id":"67a260c0946b896789067a57","slug":"along-with-worldly-education-ensure-that-you-also-get-education-of-quran-and-hadith-shamli-news-c-26-1-sal1002-136364-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दुनियावी शिक्षा के साथ कुरान हदीस की तालीम भी जरूर दिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दुनियावी शिक्षा के साथ कुरान हदीस की तालीम भी जरूर दिलाएं
Wed, 05 Feb 2025 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 05 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
झिंझाना के मदरसा जामिया तुस्सालिहात कुरान सबक सुनाती बालिकाएं। संवाद
शामली, झिंझाना। कस्बे के डेयरी चौक स्थित मदरसा जामिया तुस्सालिहात में 12 बालिकाओं ने इल्मीयत की किताब मुस्लिम शरीफ पूरी की (वहीं 55 बालिकाओं ने नाजरा कुरान पूरा किया। कार्यक्रम में आए मौलाना सैयद अतहर हसन ने लोगों को खिताब में कहा कि मुसलमानों को दुनियावी शिक्षा के साथ कुरान हदीस की तालीम भी जरूर दिलानी चाहिए। रस्मों रिवाज से परहेज करना चाहिए।
मंगलवार को कस्बे के मदरसा जामिया तुस्सालिहात में दीनी कार्यक्रम के आयोजन में दारुल उलूम रशीदी गंगोह से आए मौलाना रियाज अहमद ने 12 बालिकाओं को इल्मीयत की किताब मुस्लिम शरीफ का आखरी सबक पूरा कराया, वहीं 55 लड़कियों के नाजरा कुरान के आखरी सबक को मौलाना सैय्यद अतहर हसन ने पूरा कराकर हौसला अफजाई की। मौलाना ने कहा कि मुसलमानों को दुनियावी तालीम के साथ-साथ कुरान और हदीस की तालीम भी अपने बच्चों को जरूर दिलानी चाहिए, वहीं मुसलमानों को रस्मो रिवाज से भी दूर रहना चाहिए।
बाद में कारी इसराइल ने मुल्क में अमनो-अमान की दुआ कराई। इससे पहले मौलाना आबिद, मौलाना मोहम्मद अहमद ने भी खिताब किया। जलसे की निजामत मौलाना तय्यब कासमी ने की। इस मौके पर कारी इरशाद, गुलजार खान, पूर्व चेयरमैन नौशाद ठेकेदार, मुनव्वर अल्वी, रहीस राना, कासिम राना, वसीम अहमद व मौलाना इकराम आदि शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना इकराम ने की और संचालन मुफ्ती अनवर शाह ने किया।