फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Along with village secretaries, officials are also under investigation

Shamli News: ग्राम सचिवों के साथ अधिकारी भी जांच के घेरे में

Thu, 04 Jul 2024 02:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 04 Jul 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Along with village secretaries, officials are also under investigation
शामली/कैराना। बिना टेंडर और अधिकारियों की अनुमति के जिले की ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों के मामले में ग्राम सचिवों के अलावा अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है। माना जा रहा है कि अधिकारियों को विकास कार्य होने के बाद भी मामले की जानकारी क्यों नहीं लगी। सीडीओ ने जल्द मामले में कार्रवाई की बात कहीं है। उधर किसी भी ग्राम पंचायत को 30 से अधिक अंक नहीं मिले।
विज्ञापन

पंचायती राज्य विभाग के निदेशक अटल कुमार राय द्वारा कराई गई जांच में कैराना और कांधला ब्लॉक के गांवों में बिना टेंडर छोड़े विकास कार्यों को कराने की बात सामने आई थी। यही नहीं, चार करोड़ का भुगतान भी एक कंपनी को किया गया था। पंचायती राज्य विभाग के निदेशक अटल कुमार राय ने पंचायती सहानपुर मंडल के उपनिदेशक हरिकेश बहादुर को पत्र भेजकर विकास खंड कैराना व कांधला में मैसर्स उषा कंस्ट्रक्शन को किए गए 4 करोड़ के भुगतान की जांच कराने के निर्देश दिए थे। जिनमें कुल सात बिंदुओं टेंडर, कोटेशन, एस्टीमेट, बिल, माप पुस्तिका, तकनीकी, प्रशासनिक/ वित्तीय स्वीकृति के साथ साथ फोटोग्राफ की आख्या मांगी गई थी। जिसमें प्रत्येक बिंदु पर दस्तावेज उपलब्ध कराने पर जांच अंक पांच मिलने थे। जिसके बाद उपनिदेशक पंचायती राज के द्वारा 24 अप्रैल को अपनी जांच आख्या लखनऊ भेजी गई। जांच आख्या में विकासखंड कैराना की 16 ग्राम पंचायतों के 94 कार्याें में से एक कार्य को भी 30 से ऊपर अंक प्राप्त नहीं हुए। 94 कार्यों में से एक कार्य को 0 अंक, 3 कार्यों को 25 अंक, 11 कार्यों को 10 अंक, 41 कार्याें को 15 अंक, 31 कार्यों को 20 अंक व 5 कार्यों को केवल 30 अंक दिए गए है।
विज्ञापन


16 ग्राम पंचायतों के 94 कार्य चिह्नित

खंड विकास कैराना की शासन के द्वारा जो रिपोर्ट भेजी गई है उसमें विकास खंड की 16 ग्राम पंचायतों में कुल 94 कार्य कराए जाने की बात सामने आई है। जिनमें 76 कार्याें में टेंडर प्रक्रिया नहीं अपनाई गई। केवल छह कार्य टेंडर प्रक्रिया से हुए। इसके अलावा तीन कार्यों की कुटेशन नहीं ली गई तथा 10 कार्यों में उचित प्रक्रिया नहीं अपनाई गई। ग्राम पंचायत ऐरटी के एक कार्य में जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। इसके अलावा 93 कार्याें के बिल उपलब्ध कराए गए हैं। एक कार्य में बिल उपलब्ध नहीं कराया गया। 84 कार्याें में तकनीकी स्वीकृति नहीं ली गई। केवल 7 कार्यों में तकनीकी स्वीकृति ली गई है। सभी 94 कार्यों में वित्तीय स्वीकृति नहीं ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ग्राम पंचायतों में हुए इतने कार्य

कैराना। खंड विकास कैराना के ग्राम पंचायतों में 2019, 2020, 2021, 2022 व 2023 में कुल 94 कार्य कराए गए थे। टिटोली में 1, ऐरटी में 1, रामडा में 15, मंडावर में 7, अकबरपुर सुनेहटी में 1, गंदराऊ में 1, मुहम्मदपुर राई में 10, ऊंचागाव में 26, नगलाराई में 1, इस्सोपुर खुरगान में 3, भूरा में 19, बराला में 2, बुच्चाखेड़ी में 3, कैराना देहात में 1, जंधेडी में 1 व मलकपुर में 2 कार्य हुए।


मामले में डीपीआरओ को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जिस भी ग्राम सचिव या फिर अन्य की जितनी भूमिका मिलेगी, उसी के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। गडबड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विनय कुमार तिवारी, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed