फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Along with the responsibility of the household, women are also running their livelihood.

विश्व ग्रामीण महिला दिवस: घर की जिम्मेदारी के साथ आजीविका भी चला रहीं महिलाएं

Fri, 15 Oct 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Along with the responsibility of the household, women are also running their livelihood.
मंटी हसनपुर की मीनू - फोटो : SHAMLI
घर की जिम्मेदारी के साथ आजीविका भी चला रहीं महिलाएं
विज्ञापन

शामली। ग्रामीण महिलाएं भी अब आत्मनिर्भरता के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं। गांवों में महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का स्वयं सहायता समूह अहम भूमिका निभा रहा है। इससे महिलाओं का जीवन स्तर पहले से बेहतर बन रहा है। आत्मनिर्भर महिलाएं घर संचालन में सहयोग प्रदान कर रही हैं। आत्मनिर्भर बनने से महिलाओं के जीवन में खुशियां आ रही हैं।
जनपद में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत अब तक 4665 समूहों का संचालन हो रहा है। जिनमें 51315 महिलाएं जुड़ी हैं। यह महिलाएं समूह के रूप में विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही हैं। जिससे अच्छा मुनाफा भी कमा रही हैं। आचार, मुरब्बा, पापड़ बनाने के साथ ही खेती में भी हाथ आजमा रही हैं। इसके अलावा गांव के कई सहायता समूह दरी, चटाई, पायदान, कालीन व अन्य रोजगार में लगी हुई है।
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह की कलस्टर अध्यक्ष वैशाली का कहना है कि पहले गांव में ब्याज पर पैसे लेकर कुछ लोग अपना कारोबार शुरू करते थे, लेकिन ब्याज की ज्यादा दर के चलते नुकसान ही झेलना पड़ता था। अब कम ब्याज पर समूह महिलाओं को धन उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बना रहे हैं। जिससे घर का खर्चा भी आराम से निकल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वयं सहायता से जुड़ी मंटी हसनपुर निवासी मीनू ने बताया कि कोरोना के समय भी उनके समूह की महिलाओं ने काफी कार्य किया। सूखा राशन पैक कर आंगनबाड़ी केंद्रों पर सप्लाई किया। इसके अलावा मास्क का निर्माण करके बेचा। लड्डू गोपाल की पोशाक भी काफी बिकी।
कैराना के आर्यपुरी की रहने वाली गुलिस्ता भी स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं। वह दरी, कालीन, चादर आदि बनाती हैं। जिससे उनके परिवार को काफी सहायता मिलती है।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त शैलेन व्यास का कहना है कि ग्रामीण महिलाएं अब आत्मनिर्भरता के मामले में काफी आगे आ रही हैं। शामली में 50 हजार से ज्यादा महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़कर परिवार की आजीविका भी चला रही हैं।

शामली के गांव मंटी हसनपुर में पोषण वाटिका के बारे में जानकारी देती महिला समहू की सदस्य

शामली के गांव मंटी हसनपुर में पोषण वाटिका के बारे में जानकारी देती महिला समहू की सदस्य- फोटो : SHAMLI

कैराना आर्यपुरी में दरी तैयार करती महिला समहू की गुलिस्ता

कैराना आर्यपुरी में दरी तैयार करती महिला समहू की गुलिस्ता- फोटो : SHAMLI

कांधला क्षेत्र के गांव पंजोखरा की वैशाली

कांधला क्षेत्र के गांव पंजोखरा की वैशाली- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed