फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Allotment of 19 shops of Palika through auction

पालिका की 19 दुकानों का नीलामी से हुआ आवंटन

Wed, 25 May 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Allotment of 19 shops of Palika through auction
शामली नगर पालिका में आयोजित दुकानों के आवंटन के दौरान सभासद व अन्य लोग। - फोटो : SHAMLI
पालिका की 19 दुकानों का नीलामी से हुआ आवंटन
विज्ञापन

शामली। नगरपालिका सभागार में पालिका की 22 दुकानों में से 19 दुकानों की नीलामी प्रक्रिया पूरी हो गई जबकि तीन दुकानों के लिए कोई बोलीदाता नहीं आया।
बुधवार को पालिका सभागार में डीएम द्वारा एसडीएम शिव प्रकाश, पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह और गठित कमेटी की मौजूदगी में 22 दुकानों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू की गई। ये दुकानें भैंसवाल रोड पर स्थित हैं। पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 22 में से 19 दुकानों की नीलामी हुई जबकि तीन दुकानों की बोलीदाता न होने के कारण नीलामी नहीं हो सकी।

पूर्व में दुकानों का आवंटन हुआ था निरस्त
शामली। शहर में भैंसवाल रोड पर नवीन मंडी के सामने नगरपालिका ने दो साल पहले 22 दुकानों का निर्माण कराया गया था। पिछले साल जुलाई में बिना नीलामी के दुकानों का आवंटन किया गया था। पालिका के सभासद पंकज गुप्ता, अनिल उपाध्याय, पंकज गुप्ता और निशिकांत संगल ने नियम विरुद्ध आवंटन का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। डीएम जसजीत कौर ने इस मामले की जांच तत्कालीन एसडीएम कैराना उद्भव त्रिपाठी को सौंपी थी। जांच में दुकानों का आवंटन नियम विरुद्ध होना पाया गया था। जिस कारण दुकानों का आवंटन निरस्त कर दिया था और नियमानुसार दोबारा दुकान आवंटन करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed