फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Alliance in Shamli and BJP, independents in Kairana and Alam

Shamli News: शामली में गठबंधन और भाजपा, कैराना और एलम में निर्दलीय पड़े भारी

Thu, 04 May 2023 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Alliance in Shamli and BJP, independents in Kairana and Alam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। निकाय चुनाव में सभी प्रत्याशियों ने अपनी जीत के लिए पूरे जोर लगाए, लेकिन मतदान समाप्त होने तक काफी हद तक तस्वीर साफ हो गई। शामली नगर पालिका में भाजपा और गठबंधन में कड़ी टक्कर दिखाई दी। अन्य प्रत्याशी मुकाबले से बाहर रहे। लेकिन मतदान प्रतिशत कम होना भाजपा के लिए खतरे की घंटी है। परिणाम क्या होंगे, यह 13 मई को मतगणना के दिन ही पता चलेगा।
कैराना और एलम में निर्दलियों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला दिखाई दे रहा है। इन सीटाें पर गठबंधन ने अपने प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारे थे। कैराना में निर्दलीय प्रत्याशी जाकिरा बेगम, शमशाद अंसारी और राशिद अली के बीच मुकाबला रहा। एलम में निर्दलीय प्रत्याशी रीना उर्फ मेघा, अंजलि और संगीता के बीच मुकाबला देखने को मिला। इसके अलावा कांधला में टक्कर सपा और भाजपा में रही। जिसमें सपा का पलड़ा भारी दिखाई दिया। थानाभवन में भाजपा प्रत्याशी अंजलि शर्मा और निर्दलीय प्रत्याशी मुशयदा के बीच मुकाबला दिखाई दिया। जलालाबाद में मुकाबला गठबंधन प्रत्याशी अब्दुल गफ्फार उर्फ पप्पू और बसपा प्रत्याशी जहीर हसन के बीच रहा। ऊन में भी त्रिकोणीय मुकाबला रहा। यहां मुकाबला भाजपा प्रत्याशी सतेंद्र चिकारा, राष्ट्रीय लोक दल प्रत्याशी अशोक कुमार और निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप चौधरी में देखने को मिला।
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता में गठबंधन प्रत्याशी प्रमोद कुमार और भाजपा के नरेश सैनी के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दी। बनत में गठबंधन प्रत्याशी कुसुम और भाजपा की बबली के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी राजदुलारी के बीच कड़ा मुकाबला रहा। झिंझाना में मामला सबसे अधिक उलझा रहा। यहां से सपा आदिल नवाज, भाजपा से सुरेशपाल कश्यप और निर्दलीय नौशाद ठेकेदार के साथ ही हाजी फिरोज खान के बीच मुकाबला रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed