फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Allergy, cold and cough patients were more in the Chief Minister's health fairs.

Shamli News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में एलर्जी, नजला-खांसी के मरीज रहे ज्यादा

Mon, 30 Mar 2026 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 30 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Allergy, cold and cough patients were more in the Chief Minister's health fairs.
शामली बरखंड़ी रोड अर्बन अस्पताल में आयोजित आरोग्य मेले में मरीजों की जांच करते चिकित्सक । संवा
शामली। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन हुआ। आरोग्य मेलों में अधिकतर मरीज एलर्जी के साथ ही नजला, खांसी के मरीज ज्यादा रहे। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उपचार दिया।
विज्ञापन

जिले में रविवार को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेलों में सुबह 10 बजे से ही मरीजों का पहुंचना शुरू हो गया था। शहर के मोहल्ला तिमरसा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. भावना ने मरीजों की जांच की। स्टाफ नर्स सुदेशना ने बताया कि आरोग्य मेले में 39 मरीज आए। इनमें पांच गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। दो गर्भवती महिलाओं को आयरन दिया गया। एलर्जी के छह मरीज आए जबकि अन्य मरीज खांसी, जुकाम, ब्लड प्रेशर, शरीर में दर्द आदि के मरीज रहे। सभी मरीजों की जांच कर दवा दी गई।
विज्ञापन

मोहल्ला पंसारियान स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. सादिया सदफ ने मरीजों की जांच कर उपचार दिया। फार्मासिस्ट विकास कौशिक ने बताया कि आरोग्य मेले में 47 मरीज आए। इनमें 18 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई। इनके अलावा शुगर के तीन, ब्लड प्रेशर के दो, सांस व गैस का एक-एक और 8 एलर्जी व 8 मरीज नजला, खांसी, बुखार, दर्द आदि के मरीज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed