{"_id":"6262ed2de85a793292188d2d","slug":"allegations-of-irregularities-in-the-consolidation-process-shamli-news-mrt5856172130","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितता बरतने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितता बरतने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। सुन्ना गांव में चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाते हुए भाकियू तोमर गुट ने मुख्यमंत्री का संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में दिया। आरोप लगाया कि किसानों को सुनवाई नोटिस जारी करते हुए मेढबंदी के आदेश जारी कर दिए गए हैं। मामले में कार्रवाई न होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी।
कार्यकर्ताओं ने बताया कि सुन्ना गांव में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। भूमाफिया और राजनीतिक लोगों के हस्तक्षेप और भ्रष्टाचार के कारण चकबंदी विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों के चकों के हिसाब में हेराफेरी कर दी गई। किसानों के हवाई चक और जमीन को दो स्थानों में बांटकर नक्शा आवंटित कर दिया गया है, जो पूरी तरह गलत है। करीब सौ किसानों का उत्पीड़न हुआ है। इस मामले में ज्ञापन देने के बाद भी उन्हें सुनवाई नोटिस जारी करते हुए मेढबंदी के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कमेटी गठित कर मामले की जांच कराने और भ्रष्टाचार करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पंवार, सन्नी निर्वाल, चौधरी अमजद हसन, राहुल कुमार, शुभम गोयल, सुहेल अंसारी आदि मौजूद रहे।