फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Allegations of child swapping in hospital, familyAllegations of child swapping in hospital, family members create ruckus members create ruckus

Shamli News: अस्पताल में बच्चा बदलने का आरोप, परिजनों का हंगामा

Tue, 23 Sep 2025 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Allegations of child swapping in hospital, familyAllegations of child swapping in hospital, family members create ruckus members create ruckus
झिंझाना। मेरठ-करनाल हाईवे स्थित निजी अस्पताल में प्रसव के बाद बच्चे को बदलने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा किया। आरोप है कि प्रसव के समय उन्हें बच्चा बताया था, लेकिन 14 दिन बाद एनआईसीयू से डिस्चार्ज होने पर उन्हें बच्ची सौंपी गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बिरालियान निवासी पूजा को परिजनों ने प्रसव पीड़ा के चलते 9 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया था। महिला की जेठानी कोमल व बुआ जानकी ने बताया कि डिलीवरी के बाद नर्स और स्टाफ ने उन्हें लड़का होने की जानकारी दी थी। सोमवार शाम डिस्चार्ज के समय स्टाफ ने उन्हें बच्ची सौंपी। परिजनों ने इसे लेकर अस्पताल के बाहर हंगामा कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें अस्पताल रिकार्ड में जन्म के समय से ही बच्ची होना अंकित पाया गया। पुलिस के समझाने पर परिजन शांत हुए। परिजनों ने डीएनए जांच कराने की मांग की, जिस पर अस्पताल संचालक सहमत हो गए।
विज्ञापन

उधर, अस्पताल प्रबंधन समिति के अतुल बंसल का कहना है कि नौ सितंबर को प्रसव के बाद बच्ची का वजन सामान्य से कम 1.6 किलोग्राम होने के कारण एनआईसीयू में भर्ती किया गया था। उस समय परिजनों को बच्ची पैदा होना बताया था और रिकार्ड में उसी समय से बच्ची लिखा हुआ है। पुलिस को भी रिकार्ड दिखा दिया है। इस मामले में परिजनों की तरफ से पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed