फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Allegation of scam in the name of development works of Elam Nagar Panchayat

Shamli News: एलम नगर पंचायत के विकास कार्यों के नाम पर घोटाले का आरोप, जांच को पहुंची टीम

Thu, 16 Jan 2025 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 16 Jan 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Allegation of scam in the name of development works of Elam Nagar Panchayat
शामली। एलम नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष दीपा पंवार ने डीएम से शिकायत कर नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाया है। डीएम के निर्देश पर गठित टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। टीम का कहना है जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

दीपा पंवार ने डीएम अरविंद कुमार चौहान को बुधवार को शिकायती पत्र पत्र देकर आरोप लगाया था कि नगर पंचायत एलम में निविदाओं के नाम पर सरकारी धन हड़पने की नीयत से फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि शुक्रवार को 80 लाख 50 हजार 264 रुपये की निविदाएं खोली जानी है, लेकिन इनमें करीब 32 लाख 50 हजार 523 रुपये के करीब सात कार्य एक महीने से कराए जा रहे हैं। डंपिंग ग्राउंड शास्त्रीनगर में कूड़ा उठाने के लिए छह लाख 58 हजार 959 रुपये राज्यवित्त आयोग की धनराशि से निविदा मांगी गई है, लेकिन वहां पर कूड़ा नहीं है। इसके अलावा छह लाख 24 हजार 928 रुपये की धनराशि से बिजली के पोल पर तिरंगा एलईडी लगाने का कार्य अक्तूबर माह में दीवाली से पूर्व कराया जा चुका है। दीपा पंवार ने एक ही कार्य का दोबारा भुगतान लेने की नीयत से निविदा आमंत्रित करने या फिर पहले से बिना टेंडर के ही कार्य कराए जाने का आरोप लगाते हुए डीएम से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम के निर्देश पर एसडीएम विनय प्रताप भदौरिया, तहसीलदार उमेश त्यागी, कानूनगो विपिन वर्मा और लेखपाल अंकित ने एलम में पहुंचकर जांच की। एसडीएम ने बताया कि शिकायतों के आधार पर जांच की गई है। जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। उधर, डीएम का कहना है कि अभी जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगर पंचायत अध्यक्ष रीना उर्फ मेघा का कहना है कि शिकायतकर्ता से उनकी पुरानी पारिवारिक रंजिश चली आ रही है। इस कारण उन पर निराधार और बेबुनियाद आरोप लगाए गए हैं। 26 जनवरी के कार्यक्रम की तैयारी के लिए श्रमदान से साफ-सफाई का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed