फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Allegation of not cleaning the quilt properly, complaint to DM

Shamli News: रजबहे की सफाई ठीक से नहीं करने का आरोप, डीएम से शिकायत

Mon, 27 Nov 2023 05:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 05:37 PM IST
विज्ञापन
Allegation of not cleaning the quilt properly, complaint to DM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव राझड़, भाट्टू, गढ़ी अब्दुल्ला खां के पास से गुजर रहे रजबहे की सफाई में ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरतने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
गांव भनेड़ा उद्दा से निकलकर कैराना तक जाने वाले रजबहे से कई गांवों के किसान अपने खेतों की सिंचाई करते हैं। समय-समय पर सिंचाई विभाग द्वारा रजबहे की साफ-सफाई भी कराई जाती है, लेकिन इस बार सिंचाई विभाग के प्राइवेट ठेकेदार द्वारा रजबहे की सफाई के दौरान लापरवाही बरती गई। रजबहे की सफाई भी नाममात्र की जा रही है, जिससे किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि रजबहा गढ़ीपुख्ता के गांव राझड से भी निकल रहा है, जहां भी ठेकेदार द्वारा सफाई के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। योगेश, रमेश पंवार, सतेन्द्र, रोहताश सिंह, खचेडू, श्रीपाल, मदन, भूषण आदि का आरोप है कि इस रजबहे से सैकड़ों गांवों के किसान अपने खेतों की सिंचाई करते हैं, लेकिन ठेकेदार की हठधर्मिता व दबंगता के चलते रजबहे की सफाई नाममात्र को की जा रही है। वहीं नियम यह है कि रजबहे की सफाई मजदूरों से कराई जाए, मगर ठेकेदार जेसीबी का सहारा ले रहा हैं, जिससे रजबहे की सफाई भी ठीक तरह से नहीं हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठीक तरह से सफाई न होने से रजबहा कई बार ओवरफ्लो हो जाता है, जिससे आसपास के गांवों में जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है। इससे ग्रामीणों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने डीएम से मामले का संज्ञान लेकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने व रजबहे की सफाई ठीक तरह से कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed