फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Allegation of illegal recovery in lieu of operation in district hospital

Shamli News: जिला अस्पताल में ऑपरेशन की एवज में अवैध वसूली का आरोप

Wed, 16 Jul 2025 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Allegation of illegal recovery in lieu of operation in district hospital
शामली। जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन की एवज में अवैध वसूली का मामला सामने आया है। तीमारदारों ने आउटसोर्सिंग ओटी तकनीशियन पर रुपये वसूलने का आरोप लगाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर डीएम के निर्देश पर सीडीओ विनय कुमार तिवारी ने अस्पताल पहुंचकर जांच की। सीडीओ ने जांच में आउटसोर्स कर्मचारी व एक स्टाफ नर्स दोषी मिले हैं। दो तिमारदारों से रकम ली गई और बाद में लाैटाई गई।
विज्ञापन

बुधवार को सोंटा रसूलपुर के तीमारदार अबरार, सरफराज और पिंकू ने जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन के नाम पर एक युवक पर रुपये लेने का आरोप लगाया। अबरार ने आरोप लगाया कि उससे ऑपरेशन के सामान मंगाने के नाम पर पांच हजार रुपये, सरफराज ने दो हजार रुपये और पिंकू ने छह हजार रुपये ऑपरेशन के व दो हजार रुपये टीके लगाने के नाम पर वसूले जाने का आरोप लगाया। बुधवार को तीमारदारों का अवैध वसूली करने के आरोप लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन


डीएम अरविंद चौहान के निर्देश पर सीडीओ ने जिला अस्पताल पहुंचकर प्रकरण की जांच की। उन्होंने मरीजों और अस्पताल के स्टाफ से प्रकरण में जानकारी ली। सीडीओ ने बताया कि जांच में सामने आया कि ओटी तकनीशियन आउटसोर्स कर्मचारी व एक स्टाफ नर्स द्वारा एक तीमारदार से लिए दो हजार रुपये और दूसरे तीमारदार से लिए छह हजार रुपये वापस किया जाना सामने आया हैए इसलिए प्रथम दृष्टया अवैध वसूली के मामले में दोनों दोषी पाए गए हैं। इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि इस मामले में आउटसोर्सिंग कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी। उधर, वायरल वीडियो में एक महिला खुद को आशा बताते हुए कह रही है कि वह गर्भवती महिला को वह पहले झिंझाना सीएचसी पर ले गई थी, वहां उससे 11 हजार रुपये मांगे गए। जब रुपये देने से मना किया तो सर्जन न होना बताकर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में एक युवक ने ऑपरेशन के नाम पर पांच हजार रुपये मांगे गए, लेकिन उसने रुपये देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed